

Kitchen Cockroach Control Tips: बारिश का मौसम आते ही कॉकरोच का आंतक बढ़ जाता हैं। किचन, सिंक, स्टोर रूम और बाथरूम जैसी नमी वाली जगहों पर ये काफी ज्यादा देखने के लिए मिलते हैं। अधिकतर लोग इससे काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं।
यूं तो आज के समय में कॉकरोच भगाने के तमाम तरीके बाजार में उपलब्ध हैं। मगर आज हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे, जो बेहद सस्ता और आसान है। यकीनन इसके बारे में ना तो आपने पहले सुना होगा ना ही देखा होगा। आइए जानते है कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय
कॉकरोच को भागने के लिए आप तेज पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी को भगाने का काम करता है और साथ ही साथ आपको ज्यादा कुछ करने की भी इसमें जरूरत नहीं। कुछ सूखे तेज पत्तों को हल्का-सा पीस लें और उनका पाउडर आप बना लें और फिर किचन के कोनों, सिंक के नीचे, गैस स्टोव के पीछे और अलमारी के किनारों पर इसका छिड़काव कर दें।
कॉकरोच को भागने के लिए तेज पत्तों के अलावा, आप नीम का तेल या पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है। नीम एक प्राकृतिक कीटनाशक है। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे करें या कोनों में नीम का पाउडर डालें, इससे कॉकरोच दूर भागते है।
कॉकरोच को भागने के लिए पुदीने का तेल भी प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ पुदीने के तेल की 10-15 बूंदें मिलाएं और इसे कॉकरोच के छिपने की जगहों पर स्प्रे करें।
कॉकरोच मारने के लिए बोरिक एसिड, थोड़ा सा आटा और चीनी मिलाकर छोटी गोलियां बना लें। इन्हें सिंक, अलमारी और दीवारों के छेदों के पास रखें।
कुछ लोग कूड़ेदान को भरकर रख देते हैं, जो गंदगी को घर पर पनहा देती है। घर का कचरा लंबे समय तक जमा न रहने दें अगर ऐसा होगा तो घर पर ही रहेगा।
गंदगी से ही कॉकरोच घर पर आते हैं अगर आप रातभर गंदे बर्तन ऐसी छोड़ देते हैं, तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती है आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ के साथ गंदे बर्तन को आपको धो देना चाहिए।