नवी मुंबई में आर्म ब्रिज का निर्माण पूरा, पामबीच मार्ग से सायन-पनवेल जुड़ेगा
Mumbai News: नवी मुंबई में आर्म ब्रिज का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है। अब पामबीच मार्ग से सायन-पनवेल मार्ग सीधे जुड़ेगा। लोगों के लिए अब यात्रा करना और भी आसान होगा।
- Written By: सोनाली चावरे
नवी मुंबई पामबीच मार्ग (pic credit; social media)
Maharashtra News: पामबीच मार्ग को सायन-पनवेल मार्ग से जोड़ने के लिए नवी मुंबई महानगर पालिका द्वारा वाशी के सेक्टर-17 के पास आर्म ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। यह ब्रिज नवी मुंबई मनपा की महत्वपूर्ण योजनाओं का हिस्सा था। सीआरजेड प्राधिकरण की मंजूरी मिलने के बाद मनपा द्वारा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को युद्ध स्तर पर शुरू किया गया था। इस ब्रिज के निर्माण पर मनपा द्वारा लगभग 11 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
गौरतलब है कि वाशी से गुजरने वाले सायन- पनवेल मार्ग पर पाम बीच मार्ग से जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से पाम बीच मार्ग से सायन-पनवेल मार्ग पर जाने के लिए वाहन चालकों को वाशी के सेक्टर-17 स्थित वाशी प्लाजा या तुर्भे के मॅफको से होकर सायन-पनवेल मार्ग पर जाना पड़ता है। जिसके लिए वाहन चालकों को लगभग 2 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।
सायन-पनवेल मार्ग को जोड़ने की योजना
मनपा ने किया ब्रिज के डिजाइन में बदलाव इस वजह से वाहन चालकों का लगभग 20 मिनट का समय व्यर्थ में जाया होता है। इस ब्रिज के खुलने पर वाहन चालकों का समय व्यर्थ में नहीं जाएगा, ऐसी उम्मीद व्यक्त की जा रही है। वाहन चालकों को होने वाली उक्त परेशानी को दूर करने के लिए वाशी के सेक्टर-17 से गुजरने वाले पामबीच मार्ग को वाशी से गुजरने वाले मुख्य नाला पर कल्वर्ट बनाकर पामबीच मार्ग को सायन-पनवेल मार्ग को जोड़ने की योजना मनपा द्वारा बनाई गई थी, जिसे सीआरजेड प्राधिकरण ने उचित नहीं बताते हुए योजना में बदलाव करने का सुझाव दिया था। जिसके अनुसार कल्वर्ट की बजाय नाले में पिलर खड़ा कर के आर्म ब्रिज बनाने के लिए डिडाइन में बदलाव किया गया। जिसे सीआरजेड प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद उक्त काम को पूरा कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बालक का हित सर्वोपरि, 11 वर्षीय हुसैन की अभिरक्षा नाना के पास रखने का अदालत का फैसला, पिता की याचिका खारिज
वर्धा: पॉश कानून के सख्त क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को अधिकार, समिति गठन नहीं करने पर ₹50 हजार तक जुर्माना
संभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
वर्धा के दहेगांव में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पर्दाफाश, सावंगी पुलिस ने 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया
सिडको ने बनाया था सिर्फ आने का मार्ग
गौरतलब है कि मौजूदा समय में वाशी से गुजरने वाले सायन-पनवेल मार्ग से वाहनों के पाम बीच मार्ग पर आने की सुविधा है। लेकिन यहां से उक्त मार्ग पर वाहनों के जाने के लिए सिडको द्वारा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसकी वजह से उक्त समस्या उत्पन्न हुई। जिसे सुधारने के लिए नवी मुंबई मनपा द्वारा पाम बीच मार्ग से सायन-पनवेल मार्ग को जोड़ने के लिए आर्म ब्रिज का निर्माण कराया गया है।
