अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Congress General Secretary: अंजनगांव सुर्जी नप. की राजनीति में नया मोड़ आया है। कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर BJP के इशारे पर काम करने और कांग्रेस पार्षदों को BJP के समर्थन में रहने का आरोप लगाया।
Nagar Parishad (सोर्सः फाइल फोटोः सोशल मीडिया)
Amravati Municipal Politics: अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद सिद्दीक ने पत्र परिषद में आरोप लगाया कि नगर परिषद में कांग्रेस के सर्वाधिक 9 पार्षद होने के बावजूद शहर कांग्रेस नेतृत्व ने विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय पार्टी के पार्षदों को भाजपा के समर्थन में खड़ा कर दिया है। इस समय कांग्रेस पार्षद आशिक अंसारी, मो. नजीम उर्फ राजा, पार्षद आयशा परवीन अकबर शाह, पूर्व पार्षद किस्मत अली, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अकबर शाह तथा मो. वसीम उपस्थित थे।
नगराध्यक्ष गायगोले के खिलाफ खोला मोर्चा
नगराध्यक्ष अविनाश गायगोले के खिलाफ उनके ही सहयोगियों ने मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले चार महीनों से नगर परिषद की सामान्य सभा नहीं होने के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता के सवालों का सामना पार्षदों को करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा की उपाध्यक्ष प्रियंका मालठाणे सहित 17 पार्षदों ने 29 जून को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सामान्य सभा बुलाने की मांग की थी।
सात पार्षदों की मौजूदगी से गरमाई राजनीति
इसके बाद नगराध्यक्ष ने 7 जुलाई को सामान्य सभा बुलाने की घोषणा की। हालांकि, सभा से एक दिन पहले उपाध्यक्ष प्रियंका मालठाणे ने बैठक को अवैध बताते हुए नगराध्यक्ष को पत्र सौंपा, जिस पर 22 पार्षदों के हस्ताक्षर थे। इससे बैठक के कोरम के अभाव में स्थगित होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन मंगलवार को कांग्रेस के 9 में से 7 पार्षद अचानक बैठक में शामिल हो गए, जिससे कोरम पूरा हो गया और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
Amravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
ये भी पढ़े: जलभराव पर लगाम कसने के लिए नागपुर मनपा मुस्तैद; विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय उपाय पुख्ता करने पर जोर
आखिर रातोंरात ऐसा क्या हुआ
सिद्दीक ने सवाल उठाया कि आखिर रातोंरात ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस के सात पार्षद बैठक में पहुंच गए क्या इसके पीछे कोई आर्थिक या राजनीतिक समझौता हुआ है उन्होंने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय कांग्रेस पार्षदों को भाजपा के पक्ष में खड़ा कर पार्टी की विचारधारा के विपरीत कार्य किया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अंजनगांव सुर्जी की नगर परिषद की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है।
