कांग्रेस ने बीएमसी में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया, ‘आरोपपत्र’ जारी
BMC Corruption Allegations: कांग्रेस ने बीएमसी पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए आरोपपत्र जारी किया है, जिसे लेकर मुंबई की सियासत गरमा गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
कांग्रेस ने बीएमसी में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता का आरोप (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai Civic Body News: कांग्रेस की मुंबई इकाई ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के खिलाफ एक ‘आरोपपत्र’ प्रकाशित किया और उसके कामकाज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता तथा वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि एशिया के सबसे बड़े नगर निकाय बीएमसी में पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से कोई निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं है, जिससे शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव बना हुआ है।
कथित अनियमितताओं विस्तार से उजागर
उन्होंने कहा कि आरोपपत्र में निर्माण कार्यों, निविदा प्रक्रियाओं और सार्वजनिक धन के व्यय में कथित अनियमितताओं को विस्तार से उजागर किया गया है। पूर्व मंत्री गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि कई प्रमुख नागरिक विभाग उचित पर्यवेक्षण के बिना कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण सार्वजनिक कार्यों में देरी, बुनियादी ढांचे की खराब गुणवत्ता और नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
मुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
‘भ्रष्ट महायुति निगम’ करार
उन्होंने नागरिक प्रशासन पर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने और आवश्यक सेवाओं के लिए आवंटित धन के कुप्रबंधन का भी आरोप लगाया। कांग्रेस ने अपने आरोपपत्र में 13 प्रमुख बिंदुओं को सूचीबद्ध करते हुए बीएमसी को ‘भ्रष्ट महायुति निगम’ करार दिया है। इसमें खराब जल आपूर्ति, सार्वजनिक परिवहन की बदहाल स्थिति और गंभीर यातायात समस्याओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है।
ये भी पढ़े: NMIA लॉन्च: पहली फ्लाइट, पहली उड़ान और पहली मुस्कान-एयरपोर्ट बनाने वाले श्रमिक ही बने पहले यात्री
चुनाव वर्ष 2022 की शुरुआत से लंबित
गायकवाड़ ने कहा कि कांग्रेस आगामी बीएमसी चुनाव विकास और नागरिक सुविधाओं के मुद्दों पर लड़ेगी। महाराष्ट्र में मुंबई सहित राज्य की 29 नगर निगमों के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव 15 जनवरी को होंगे, जबकि मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी। ये चुनाव वर्ष 2022 की शुरुआत से लंबित हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
