Thane: अंबरनाथ-बदलापुर को मिलेगी मेट्रो, जल संकट से भी मिलेगा स्थायी समाधान
CM Devendra Fadnavis News: अंबरनाथ में भाजपा-आरपीआई जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने मेट्रो, जल संकट समाधान और उपनगरीय रेल सुधार की बड़ी घोषणाएं कीं।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंबरनाथ में भाजपा आरपीआई महायुति की एक विशाल प्रचार सभा को संबोधित किया। उन्होंने मंच से कहा कि एमएमआर रीजन के अंतर्गत आने वाले सभी शहरों का विकास एमएमआरडीए के माध्यम से किया जा रहा है।
इसमें अंबरनाथ, बदलापुर का भी समावेश है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस महकमे के माध्यम से सरकार उपनगरों में रहने वाले नागरिकों को यातायात की बेहतर सेवा, जल समस्या का स्थाई समाधान, उपनगरीय रेलयात्रियों को आसान तथा सुलभ यात्रा, झोपड़पट्टी में रहने वालों को अच्छे तथा पक्के घर देने का काम कर रही है।
फडणवीस ने आगे कहा कि देवा भाऊ जो बोलता है वह करता है, और जो नहीं बोलता उसको भी करता है। फडणवीस ने दावा किया कि महकमे द्वारा 2 लाख करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं। शहर के पूर्व स्थित गांव देवी मैदान में नपा अध्यक्ष पद की उम्मीदवार तेजश्री करंजुले पाटिल तथा नपा के नगरसेवक पद के पार्टी उम्मीदवारों के प्रचारार्थ जनसभा आयोजित की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
रेलवे की बड़ी लापरवाही, पार्किंग ठेकेदारों के भरोसे यात्रियों की जान? 7 महीने बाद भी ठाणे-घाटकोपर में EMR बंद
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा उम्मीदवारों आरपीआई को कामयाब बनाने की अपील की। इस जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, वन मंत्री गणेश नाईक, विधायक किसन कथोरे, कुमार आयलानी, गुलाबराव करंजुले पाटिल, चित्राताई वाघ आदि भी उपस्थित थे।
पीएम नरेंद्र मोदी का गांव के विकास पर जोर
- पीएम नरेंद्र मोदी ने गांव के विकास पर जोर दिया है। मूलभूत सुविधाओं के साथ ही यहां रहने वाले नागरिकों को नौकरी-धंधा करने में आसानी हो इसलिए अंबरनाथ के लिए मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
- टेडर भी हो चुका है फडणवीस ने दावा किया कि आगामी 4 महीनों के भीतर मेट्रो का काम प्रत्यक्ष रूप से शुरू होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai में भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव? 221 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार
50 लाख लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहा दोहराया कि लाडली बहन योजना किसी भी कीमत पर बंद नहीं होगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखपति दीदी योजना पर सरकार काम कर रही है सरकार का लक्ष्य 50 लाख गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का था।
- अब सरकार एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने जा रही है। उपनगरीय ट्रेनों की भीड़ भाड़ से रेल यात्रियों को होने वाली दिक्कत के मुद्दे पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि सरकार ने मुंबई की लाइफ लाइन को सुधारने के लिए अनेक बड़े फैसले लिए है। उन्होंने मंच से बताया कि रेल मंत्रालय सभी लोकल ट्रेनों में एसी की तरह बंद दरवाजे होंगे, जिससे दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगा और यात्रा सुरक्षित होगी। फडणवीस के अनुसार 238 रेक ऑर्डर दे दिए गए है।
- भविष्य में जल सकट के मुद्दे पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा ठाणे तथा पड़ोसी जिले में दो नए बंध के निर्माण से आगामी 40 साल के लिए जल संकट से छुटकारा मिल जाएगा, लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा। शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने की बात भी उन्होंने की।
