हवालात की हवा खाकर उतरा प्यार का बुखार! सिया-चेतन ने पुलिस पूछताछ में एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान सिया गोयल और चेतन चौधरी ने एक-दूसरे को हत्या का मास्टरमाइंड बताया। नए खुलासों से जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सिया गोयल और चेतन चौधरी (सौ. डिजाइन फोटो )
Ketan Agrawal Murder Case Update: केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी का प्रेम हवालात में पहुंचते ही हवा हो गया है। दोनों ने ही एक दूसरे पर हत्या का दोष मढ़ना शुरू कर दिया है।
लोहगढ़ किले में हुई इस वारदात की मुख्य साजिश से पल्ला झाड़ते हुए दोनों आरोपी खुद को बेकसूर बता रहे हैं। आमने-सामने बैठाकर की गई पूछताछ में दोनों मुख्य साजिश का ठीकरा एक-दूसरे के सिर फोड़ रहे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपी पूछताछ में विरोधाभासी बयान दे रहे हैं।
जहां एक ओर चेतन चौधरी का दावा है कि वह सिया के साथ भागकर एक नई जिंदगी शुरू करना चाहता था और उसने कभी हत्या की बात नहीं सोची थी बल्कि सिया ने ही केतन को रास्ते से हटाने की जिद पकड़ी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मयंक लोहार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपी रोशन सुवर्णा गिरफ्तार
गोंदिया कोर्ट ने पूर्व MLA मारपीट कांड में 2 लोगो को 5 साल जेल की सजा सुनाई, 4 आरोपी बरी
जाति प्रमाणपत्र जांच में फंसीं काटोल नगर परिषद अध्यक्ष, पद से तत्काल अयोग्य घोषित; नए अध्यक्ष की तैयारी शुरू
गोंदिया: चलती ट्रेन में दिया जीवनदान, नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस कराई सुरक्षित डिलीवरी, मां-बच्चा सुरक्षित
वहीं दूसरी ओर, सिया गोयल ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए जांचकर्ताओं को बताया कि पूरी हत्या की साजिश चेतन के दिमाग की उपज थी। सिया ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया है कि 18 जून को वारदात के दिन लोहगढ़ किले में दोनों के बीच एक कोड वर्ड तय हुआ था। योजना के मुताबिक, जैसे ही सिया नीचे झुकी वैसे ही पोछे खड़े चेतन ने केतन को शारीरिक रूप से गहरी खाई में धकेल दिया।
बेटे को बताया बेकसूर
चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मीडिया से कहा कि उनका बेटा बेकसूर है और घटना के वक्त वह केतन से काफी दूर खड़ा था। उनका आरोध है कि केतन के गिरने के वक्त सिया ही उसके सबसे नजदीक थी।
सिया के पिता को हार्ट अटैक
सारे घटनाक्रम के बीच आरोपी सिया के पिता को हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं सिया ने पूछताछ में बताया कि उसने केतन से शादी से इनकार किया था। लेकिन उसने उसकी बात नहीं मानी और शादी की तैयारियों में जुट गया।
ये भी पढ़ें :- MVA में बढ़ी दरार? रणनीतिक बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, उद्धव ठाकरे की चिंता आई सामने
कैफे में फाइनल किया मर्डर प्वॉइंट
केतन की हत्या के एक दिन पहले 17 जून को आरोपी सिया और चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे। यहीं लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था। यहीं दोनों ने वह पॉइंट भी तय किया, जहां से केतन को धक्का देना था। 31 मई को सिया और मंगेतर केतन लोहगढ़ किले गए थे। वहां केतन एक खतरनाक जगह बैठा था। तभी सिया को उसे मारने का आइडिया आया।
