Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, 90 दिन बाद गैसीफाइड सोसायटियों में बंद हो सकती है LPG सप्लाई

MGL PNG Connection Drive: एमजीएल ने MMR की गैसीफाइड हाउसिंग सोसायटियों के निवासियों से जल्द पीएनजी कनेक्शन लेने की अपील की है। निर्धारित अवधि के बाद एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद की जा सकती है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 26, 2026 | 10:10 AM

मुंबई PNG कनेक्शन ड्राइव (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

MGL PNG Connection Drive News: महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में किफायती और पर्यावरण अनुकूल पाइप नैचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन वितरण में तेजी लाने की घोषणा की है।

भारत सरकार ने उन क्षेत्रों में घरेलू पीएनजी कनेक्शनों के तेजी से विस्तार के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है जहां सिटी गैस वितरण का मूलभूत ढांचा पहले से स्थापित हो चुका है।

महाराष्ट्र सरकार की इसी नीति के तहत एमजीएल ने एमएमआर में पीएनजी की उपलब्धता वाली उन सभी गैसीफाइड हाउसिंग सोसायटियों के सदस्यों को पीएनजी कनेक्शन लेने का आग्रह किया है, जिन्होंने अभी तक पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में महंगी बिजली पर घमासान, गुजरात के मुकाबले क्यों जेब ढीली कर रहे उपभोक्ता?

1000 करोड़ की जरूरत, पर बजट नहीं, भंडारा के गोसीखुर्द से 42 गांवों का पुनर्वास अब भी अधर में

DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, आंध्र प्रदेश में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दुर्लभ जीव और कछुए बरामद

मयंक लोहार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपी रोशन सुवर्णा गिरफ्तार

जल्द से जल्द लगवाएं पीएनजी कनेक्शन

कंपनी ने उन्हें सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करें और सुविधा, बचत व सुरक्षा का लाभ उठाएं। महानगर गैस के प्रबंध निदेशक प्रवीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम उपभोक्ताओं से आग्रह करते हैं कि वे जल्द से जल्द अपने पीएनजी कनेक्शन लगवा लें और अपनी घरेलू गैस आपूर्ति में किसी भी बाधा से बचें।

ये भी पढ़ें :- मयंक लोहार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सीसीटीवी और मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपी रोशन सुवर्णा गिरफ्तार

तो बंद हो जाएगी एलपीजी की आपूर्ति

एमजीएल ने एक बयान में कहा कि पीएनजी की उपलब्धता वाली उन सभी हाउसिंग सोसायटियों से अपील की गई है कि वे अपने सोसायटी सदस्यों को पीएनजी अपनाने की सलाह दें, अन्यथा गैसीफाइड सोसायटियों में सूचित किए जाने के 90 दिनों के बाद उनकी एलपीजी की आपूर्ति रोकी जा सकती है।

यह उपाय संबंधित तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) के साथ समन्वय बिठाकर लागू किया जा रहा है, जो समान रूप से एक वैधानिक दायित्व के तहत उन पतों पर एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति न करने के लिए बाध्य है जो चालू पीएनजी नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में स्थित है।

Mgl png connection drive lpg supply stop mumbai mmr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 10:10 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.