Nagpur News: CM देवेंद्र फडणवीस ने किया ‘एआई अनज़िप्ड’ किताब का विमोचन, कहा कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए होगा उपयोगी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ‘एआई अनज़िप्ड’ पुस्तक का विमोचन सह्याद्री अतिथिगृह में किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
‘एआई अनज़िप्ड’ किताब का विमोचन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: ‘एआई अनज़िप्ड’ (AI Unzipped) किताब के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग दैनिक कार्यों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। यह पुस्तक आधुनिक एआई तकनीकों, छात्रों, छात्राओं और दैनिक कार्यों में एआई के उपयोग के तरीकों को समझाने में सहायक होगी, ऐसा मत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ‘एआई अनज़िप्ड’ पुस्तक का विमोचन सह्याद्री अतिथिगृह में किया गया। यह पुस्तक रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. डॉ. अपूर्वा पालकर द्वारा लिखी गई है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, प्रकाशक मंदार जोगलेकर, डॉ. अमित जाधव, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेंद्र तलवारे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ओपन-सोर्स टूल्स और प्रोग्राम्स की जानकारी
‘एआई अनज़िप्ड’ पुस्तक में एआई के माध्यम से कार्यक्षमता बढ़ाने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नवीनतम तकनीकों, उद्योग, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा आदि क्षेत्रों में एआई के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही, इसमें 500 से अधिक ओपन-सोर्स टूल्स और प्रोग्राम्स की जानकारी शामिल है, जिससे महिलाओं, छात्रों और आम नागरिकों को एआई अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा शहर, डोंबिवली मारपीट मामले में नया मोड़
यूनियनों से चर्चा बगैर श्रम संहिता के नियम नहीं होंगे लागू, आकाश फुंडकर ने हिंद मजदूर सभा को दिया आश्वासन
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
10,000 छात्राओं और महिलाओं को एआई प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस पुस्तक के लेखन के लिए डॉ. अपूर्वा पालकर को बधाई दी और रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय द्वारा “Code Without Barriers” और “AI Initiative with Microsoft” जैसे कार्यक्रमों की सराहना की, जिनमें 10,000 छात्राओं और महिलाओं को एआई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने भी इस पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह महिलाओं, छात्रों, नवोद्यमियों और शोधकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
अपूर्वा पालकर के बारे में
डॉ. अपूर्वा पालकर महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय (MSSU) की संस्थापक कुलपति हैं। उन्हें उच्च शिक्षा में 28 वर्षों से अधिक का अकादमिक अनुभव है और वे एक संस्थान निर्माता रही हैं। MSSU में शामिल होने से पहले उन्होंने चार वर्षों तक सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में निदेशक नवाचार, ऊष्मायन और लिंकेज के रूप में काम किया और स्टार्ट-अप और उद्यमिता के क्षेत्र में अग्रणी कार्य किया है। वे एक दशक से अधिक समय से कौशल शिक्षा का हिस्सा रही हैं और अतीत में बड़े पैमाने पर कौशल विकास पहलों का नेतृत्व कर चुकी हैं।
