ACB के शिकंजे में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर , 22,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Navi Mumbai ACB Action News : नवी मुंबई में CIDCO के अपर जिलाधिकारी और लैंड एंड सर्वे अधिकारी रामदास जगताप को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Bribery Case (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Corruption News: नवी मुंबई के सिडको में कार्यरत अपर जिलाधिकारी रैंक के अधिकारी को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हांथों गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उक्त अधिकारी को राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने 22,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। इस कार्रवाई से सिडको कार्यालय में खलबली मच गई है। पिछले कुछ महीनों में, ACB ने राज्य में कार्रवाई तेज कर दी हैकांस्टेबल से लेकर तहसीलदार और अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर तक अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
सिडको में लैंड एंड सर्वे ऑफिसर
ACB पुलिस के जाल में फंसे नवी मुंबई के सिडको में अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और सिडको के लैंड एंड सर्वे ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। अपर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर रामदास जगताप को ACB अधिकारियों ने बुधवार को 22,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। रामदास जगताप को CIDCO ऑफिस में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिससे CIDCO समेत एडमिनिस्ट्रेटिव हलकों में खलबली मच गई है।
ये भी पढ़े: इम्तियाज जलील की रिश्तेदार है निदा खान! संजय शिरसाट के दावे से मची हलचल, जलील के गिरफ्तारी की मांग
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी, विशेष अभियान के तहत हजारों रुपये की शराब जब्त
Missing Girls: भंडारा में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 241 लापता लड़कियां सुरक्षित रेस्क्यु
भीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 45.8 डिग्री, विदर्भ में तपिश बढ़ी, अमरावती बना दूसरा सबसे गर्म शहर
बंद अस्पताल की पानी की टंकी में मिला सड़ागला शव, अमरावती के पठान चौक क्षेत्र में मची सनसनी
पिछले दिनों महिला अधिकारी हुई थी गिरफ्तार
पिछले दिनों एससीबी ने महिला पुलिस ऑफिसर को 28 लाख लेते हुए गिरफ्तार किया था। पुणे सिटी पुलिस फोर्स में कार्यरत एक महिला ऑफिसर को रिश्वत के मामले एसीबी द्वारा गिरफ्तार करने की घटना सामने आई थी। इस घटना से पुलिस फोर्स में हलचल मच गई। उस महिला असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (API) का नाम वैशाली टोटेवार है, और वह पुणे इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) में काम कर रही थी।
