भीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 45.8 डिग्री, विदर्भ में तपिश बढ़ी, अमरावती बना दूसरा सबसे गर्म शहर
Amravati Heatwave News: अमरावती में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शहर का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
Vidarbha Heatwave (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Temperature News: विदर्भ सहित अमरावती जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। विदर्भ क्षेत्र में अकोला में 45.9 डिग्री तापमान के बाद अमरावती दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
सुबह 8 बजे से ही सूर्य की तीखी तपिश महसूस होने लगती है, जबकि देर रात तक गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। गर्मी के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
बढ़ रहे डिहाइड्रेशन और बुखार के मरीज
भीषण गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के शासकीय और निजी अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, बुखार और उल्टीदस्त के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर में पानी की कमी के कारण मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने की नौबत आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Amravati News: अमरावती के तिवसा को मिली बड़ी सौगात, 4 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम
Amravati News: अमरावती रोटरी क्लब की नई पहल, सेवा परियोजनाओं के साथ शुरू हुआ नया वर्ष
अमरावती में 19 जुलाई से शुरू होगा ‘विज्ञान दल’, छात्रों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच
ये भी पढ़े: 1600 सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर MBMC मुख्यालय पर प्रदर्शन
बुधवार का तापमान
अकोला 45.9 डिग्री अमरावती 45.8 डिग्री विदर्भ के अन्य जिलों में भी तापमान 43 डिग्री के पार बाजारों मे मांग बढ़ी है। तरबूज, खरबूज और आम की बिक्री तेज कूलर और एसी की दुकानों पर भीड़ ठंडे पेय पदार्थों की खपत बढ़ी।
