गणेश चतुर्थी पर अनुपम खेर का खास अंदाज, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

Anupam Kher on Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पारंपरिक कुर्ते में अपनी फोटो शेयर की, जिसमें पीछे गणपति बप्पा का वीडियो चल रहा था।
गणेश चतुर्थी पर अनुपम खेर का खास अंदाज, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
गणेश चतुर्थी पर अनुपम खेर का खास अंदाज
Published on
Updated on

Anupam Kher Special Style: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने प्रशंसकों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पारंपरिक कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे स्क्रीन पर गणपति बप्पा का वीडियो चल रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन लिखा कि आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। गणेश जी आपको हमेशा सुख और शांति प्रदान करें। गणपति बप्पा मोर्या।

अनुपम खेर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने भी ढेर सारे रिएक्शन दिए। कई यूजर ने फायर और हार्ट इमोजी शेयर किए। एक यूजर ने लिखा कि जय श्री गणेश महाराज जी, तो दूसरे ने कमेंट किया कि गणपति बप्पा मोर्या। वहीं एक और प्रशंसक ने लिखा कि ओम गण गणपतये नम। अनुपम खेर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं।

अनुपम खेर की फिल्म

अनुपम खेर समय-समय पर अपने निजी और पेशेवर पलों को प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह महात्मा गांधी के गेटअप में नजर आए थे। यह वीडियो उनकी आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के सेट से शेयर किया गया था। वीडियो में अनुपम खेर बिल्कुल गांधीजी की तरह चलते हुए दिखाई दिए।

अनुपम खेर ने कही ये बात

अनुपम खेर ने इस क्लिप को कैप्शन देते हुए लिखा कि ‘द बंगाल फाइल्स’ के सेट्स से एक बिहाइंड द सीन वीडियो। इसमें उन्होंने फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी को भी टैग किया। वीडियो में अनुपम खेर के साथ विवेक रंजन और एक क्रू मेंबर भी नजर आए। बता दें कि ‘द बंगाल फाइल्स’ 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ पर आधारित फिल्म है।

'द बंगाल फाइल्स' की कहानी

इस दिन को इतिहास में सांप्रदायिक हिंसा और दंगों की भयावह घटनाओं के लिए याद किया जाता है। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है और पल्लवी जोशी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। 16 अगस्त को ही कोलकाता में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। हालांकि स्क्रीनिंग के दौरान विवाद भी हुआ और प्रशासन ने ट्रेलर रिलीज की अनुमति नहीं दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com