Maharashtra Local Body Election से पहले भाजपा का बड़ा दावा, पश्चिम महाराष्ट्र में क्लीन स्वीप
Mumbai News: मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि पश्चिमी महाराष्ट्र की सभी पांच महानगरपालिकाओं में भाजपा नीत महायुति सत्ता बरकरार रखेगी और राज्य की 29 मनपाओं में महापौर पद गठबंधन के पास रहेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
चंद्रकांत पाटिल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandrakant Patil On Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने भरोसा जताया कि आगामी निकाय चुनावों में पश्चिमी महाराष्ट्र की सभी पांच महानगर पालिकाओं पर भाजपा नीत महायुति गठबंधन का कब्जा बरकरार रहेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की राकांपा का गठबंधन महायुति राज्य की सभी 29 महानगर पालिकाओं में महापौर पद हासिल करेगी, जहां चुनाव 15 जनवरी को होने हैं।
उन्होंने मुंबई में प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा उठाए गए क्षेत्रीय और भाषाई मुद्दों के प्रभाव को नकारते हुए कहा कि मराठी और गैर-मराठी दोनों प्रकार के मतदाता गठबंधन का समर्थन करते रहेंगे। पाटिल पर पुणे, पिंपरी-चिंचवड, कोल्हापुर, सांगली और इचलकरंजी महानगर पालिकाओं के चुनाव की तैयारियों की निगरानी का जिम्मा है जहां 2017 के निकाय चुनावों के बाद भाजपा सत्ता में आई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
भाजपा नेता ने कहा कि उनके आंतरिक आकलन से इन सभी नगर निकायों में निर्णायक बढ़त का संकेत मिला है। उन्होंने बताया कि 165 सदस्यीय पुणे महानगर पालिका में भाजपा की स्थिति मजबूत है। हमें लगभग 115 सीट जीतने का पूरा भरोसा है। 115 से एक भी कम नहीं। यह आकलन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण द्वारा हाल में किए गए निर्वाचन क्षेत्र-वार और वार्ड-स्तरीय विस्तृत आकलन की समीक्षा पर आधारित है।
ये भी पढ़ें :- Navbharat Exclusive: गठबंधन टूटने पर बोले नसीम खान, कोई नुकसान नहीं
पिंपरी-चिंचवड में 80 सीट जीतने की उम्मीद
- पाटिल ने दावा किया कि चव्हाण द्वारा सुझाए गए सुधारात्मक उपायों के बाद कम से कम 10 और सीटें जोड़ी जा सकती है। पुणे में भाजपा लगभग स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है, कुछ सीटें गठबंधन सहध्योगी’ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के साथ साझा की गई हैं।
- भाजपा और शिवसेना का सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बन पाने के कारण गठबंधन नहीं हो पाया, भाजपा को पिंपरी-चिंचवड की 128 सीट में से 80 सीट जीतने की उम्मीद है, जबकि स्थानीय नेताओं का अनुमान है कि यह आंकड़ा 85 तक पहुंच सकता है।
- कोल्हापुर में भाजपा, शिवसेना और राकांपा घनिष्ठ समन्वय में काम कर रही हैं। वहां तीनों दलों का गठबंधन एकदम सही है। 81 सीट में से महायुति को लगभग 65 सीट मिलने की उम्मीद है। सीट बंटवारे की व्यवस्था चाहे जो भी हो, महापौर का पद गठबंधन के पास रहेगा।
