बढ़ते ट्रैफिक पर चिंता: द्वारका-नासिक रोड विस्तार में अंडरपास-फ्लाईओवर की मांग, विधायक देवयानी फरांदे का पत्र

Nashik Dwarka Road Corridor: नासिक में द्वारका से नासिक रोड मार्ग के विस्तार में अंडरपास व फ्लाईओवर शामिल करने की मांग उठी है। विधायक देवयानी फरांदे ने बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए CM को पत्र लिखा।
Concern over Rising Traffic: Demand for Underpasses and Flyovers in Dwarka-Nashik Road Expansion; MLA Devyani Farande Writes Letter
Nashik Road Expansion Project ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Nashik Road Expansion Project: नासिक शहर की जीवन रेखा माने जाने वाले द्वारका से नासिक रोड मार्ग पर यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए नासिक मध्य की विधायक देवयानी फरांदे ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस विस्तार परियोजना में दो महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को शामिल करने का आग्रह किया है।

विधायक फरदि ने अपने प्रस्ताव में शहर के दो प्रमुख जंक्शनों पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। यह मार्ग द्वारका चौफुली का एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक बायपास है।

यहाँ मुंबई नाका, भाभानगर और पाटीदार भवन से आने वाला यातायात द्वारका की भीड़ को कम करने में मदद करता है। भविष्य के ट्रैफिक लोड को देखते हुए यहां एक सुरक्षित अंडरपास की आवश्यकता जताई गई है।

इस चौराहे पर सावता माली मार्ग, अशोका मार्ग, श्री श्री रविशंकर मार्ग और औरंगाबाद रोड की ओर से आने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है। विधायक ने यहां फ्लाईओवर या अंडरपास में से किसी एक विकल्प को परियोजना में शामिल करने का सुझाव दिया है।

नासिक महानगरपालिका के प्रस्ताव के अनुसार, 9 किलोमीटर के इस मार्ग को 6 मुख्य लेन और दोनों तरफ 2-2 सर्विस लेन (कुल 10 लेन) के रूप में विकसित किया जाना है। विधायक द्वारा दिए गए प्रस्ताव में इन सुविधाओं के लाभ गिनाए गए हैं। स्वतंत्र सर्विस रोड बनने से स्थानीय और लंबी दूरी के वाहनों का विभाजन होगा, जिससे जाम की समस्या खत्म होगी।

परियोजना से होने वाले लाभ

मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर और अंडरकस होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और वाहनों की औसत गति बढ़ेगी, यातायात सुगम होने से ईंधन की खपत कम होगी और यात्रियों के समय की बचत होगी।

यह बुनियादी ढांचा नासिक के शहरी विकास को नई गति देगा और कुंभ मेले जैसी बड़ी आयोजनों के लिए सहायक सिद्ध होगा, प्रस्तावकर्ता विधायक देवयानी फरादे, परियोजना द्वारका-नासिक रोड विस्तारीकरण और मजबूतीकरण, कुल लंबाई लगभग 9 किलोमीटर, प्रमुख मागे काठे गली (अंडरपास), विजय ममता चौफुली (फ्लाईओवर /अंडरपास) लक्ष्यः 10 लैन का सुगम और सुरक्षित मार्ग।

Navbharat Live
navbharatlive.com