Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर को राहत! नक्षत्रवाड़ी पंपहाउस की मरम्मत अंतिम चरण में, अगले 2 दिनों में फिर शुरू होगी वॉटर सप्लाई

Sambhajinagar Water Supply: नक्षत्रवाड़ी पंपहाउस की लीकेज मरम्मत अंतिम चरण में है। सोमवार दोपहर या मंगलवार सुबह से नई जलापूर्ति योजना के तहत फिर से पानी की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 28, 2026 | 04:27 PM

जलापूर्ति योजना,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sambhajinagar Pumphouse Leak Repair: छत्रपति संभाजीनगर नई जलापूर्ति योजना के तहत नक्षत्रवाड़ी स्थित पंपहाउस में हुई लीकेज की मरम्मत अब अंतिम चरण में है व सब कुछ ठीक रहा, तो अगले दो दिनों में जैकवेल से दोबारा पंपिंग शुरू की जाएगी। पंपहाउस की छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम युद्धस्तर पर जारी है व विद्युत पैनलों की विशेषज्ञों के जरिए बारीकी से जांच जारी है।

मरम्मत होने के बाद सोमवार दोपहर या मंगलवार सुबह से नई योजना के तहत फिर से पानी की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। नई जलापूर्ति योजना के पहले चरण में रोजाना 200 एमएलडी पानी उठाने का लक्ष्य रखा गया है।

हालांकि योजना शुरू होने के बाद से लगातार तकनीकी समस्याओं के चलते वह पूरी क्षमता से संचालित नहीं की जा सकी। मुख्य पाइपलाइन के एयर वाल्व फटना, विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन, वॉल्व में लीकेज, साइफन प्रणाली में आई बाधाओं जैसी समस्याओं को दूर करते हुए प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से जलापूर्ति जारी रखी थी।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: ‘ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन बाजार’… रोहित पवार का बड़ा राजनीतिक हमला

नांदेड की इस शादी ने जीता PM मोदी का दिल, मन की बात में की खुलकर तारीफ

TET Paper Leak केस में 1.5 करोड़ रूपय की डील का खुलासा, ठाणे पुलिस ने 3 को दबोचा, दिल्ली-हरियाणा से जुड़े तार

साकोली में किसान के खेत से सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी, 27 हजार रुपये का नुकसान

पंपिंग तत्काल की गई बंद

नक्षत्रवाड़ी स्थित एमबीआर के जरिए शहर को करीब 20 एमएलडी पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा था।इसी बीच, आर्द्रा नक्षत्र की पहली वर्षा में नक्षत्रवाड़ी पंपहाउस की छत से पानी रिसनकर सीधे विद्युत पैनलों तक पहुंचने लगा। किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए 24 जून से जैकवेल से होने वाली पंपिंग तत्काल बंद की गई।

पैनलों की सुरक्षा जांच के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति

नई जलापूर्ति योजना शुरू होने के बाद से एयर वाल्व फटना, पाइपलाइन व वाल्व में लीकेज, साइफन प्रणाली में रुकावट व अब पंपहाउस में रिसाव जैसी लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आती रही है। नतीजतन, 200 एमएलडी क्षमता वाली योजना अब तक पूरी तरह चालू नहीं हो सकी है। सभी तकनीकी खामियां दूर होने के बाद ही शहरवासियों को नियमित व निर्वाध जलापूर्ति मिल सकेगी।

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बीते दिन पंपहाउस व जैकवेल का निरीक्षण कर मजिपा व जीवीपीआर कंपनी के अधिकारियों को दो दिनों के भीतर लीकेज पूरी तरह रोक पंपिंग शुरू करने के निर्देश दिए तदुपरांत ठेकेदार कंपनी ने वॉटरप्रूफिंग कार्य में तेजी लाकर विद्युत पैनलों की सुरक्षा जांच के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति की है। वॉटरप्रूफिंग के सूखने के लिए जरूरी समय पूरा होने के बाद पंपिंग शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: ‘ऑपरेशन टाइगर नहीं, ऑपरेशन बाजार’… रोहित पवार का बड़ा राजनीतिक हमला

कई क्षेत्रों में पानी वितरण अव्यवस्थित

पंपिंग बंद होने से शहर को मिलने वाली 40 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति रुक गई व कई क्षेत्रों में पानी वितरण की समयसारिणी बिगड़ गई। नई योजना से मिलने वाले पानी से सिडको हडको, चिकलथाना, मुकुंदवाड़ी, राम नगर, हसूल, जटवाड़ा, गारखेड़ा, शिवाजी नगर, जयविश्वभारती कॉलोनी, शाहनूर मियां दरगाह, पडेगांव, मिटमिटा व पुराने शहर के कई क्षेत्रों की जलापूर्ति में सुधार हुआ था। पंपिंग बंद होने के बाद फिर से जलापूर्ति के अंतराल बढ़ने से कई क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है।

Chhatrapati sambhajinagar nakshatrawadi pumphouse leak repair water supply restart

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 04:27 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.