Central Railway की बंपर कमाई: 8279 करोड़ रुपए का मिला राजस्व, नागपुर मंडल ने अकेले ढोया 54% माल
Central Railway Revenue: वित्त वर्ष 2025-26 में मध्य रेलवे ने 79.34 मिलियन टन माल ढुलाई कर इतिहास रच दिया है। इसमें नागपुर मंडल का दबदबा रहा, जिसने कुल राजस्व में 55% की हिस्सेदारी निभाई है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
मालगाड़ी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Central Railway Freight Loading Revenue 2026: मध्य रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 79.34 मीट्रिक टन (मिलियन टन) माल ढुलाई दर्ज की, जिससे 8279 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान मध्य रेलवे पर 30573 रेकों का उपयोग हुआ। मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार लौह अयस्क की 1022 रेकों और पेट्रोलियम उत्पादों की 2672 रेकों की अब तक की सर्वश्रेष्ठ ढुलाई दर्ज की गई।
नागपुर मंडल का 54% योगदान
मध्य रेलवे पर कुल ढुलाई में नागपुर मंडल का महत्वपूर्ण योगदान 54% है। महाराष्ट्र के सभी 5 मंडलों में से नागपुर मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 42.72 मीट्रिक टन (MT) माल ढुलाई कर 4597 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की। 54% का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो कुल राजस्व का 55% है। वस्तुओं में कोयले की ढुलाई 33.92 मीट्रिक टन के साथ शीर्ष पर है, जो कुल ढुलाई का 45% हिस्सा है और इससे 3219 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग
मध्य रेलवे (Central Railway) ने लौह अयस्क, फ्लाई ऐश और पेट्रोलियम उत्पादों में अब तक की सर्वश्रेष्ठ माल ढुलाई दर्ज की है। लौह अयस्क की ढुलाई – वित्त वर्ष 2025 में 1022 रैक, जबकि पिछले वर्ष यह 369 रैक थी, यानी 177% की बढ़ोतरी हुई। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में फ्लाइ ऐश की ढुलाई 43 रैक हुई, जबकि पिछले वर्ष यह 24 रैक थी, यानी 79% की वृद्धि हुई। पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई – वित्त वर्ष 2025-26 में 2672 रैक, जबकि पिछले वर्ष यह 2357 रैक थी, यानी 13.4% की वृद्धि।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
| श्रेणी | पिछले वर्ष (रैक) | 2025-26 (रैक) | वृद्धि (%) |
|---|---|---|---|
| लौह अयस्क | 369 | 1022 | 177% |
| फ्लाई ऐश | 24 | 43 | 79% |
| पेट्रोलियम उत्पाद | 2357 | 2672 | 13.4% |
| कंटेनर | 8960 | 9522 | 6.3% |
| सीमेंट (क्लिंकर सहित) | 2350 | 2424 | 3.1% |
| क्लिंकर | 355 | 635 | 79% |
| खाद्यान्न | 357 | 420 | 17.6% |
| प्याज | 91 | 212 | 133% |
यह भी पढ़ें:- लाडकी बहिन योजना बंद कर दें…, बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से क्याें कहा ऐसा; जानें पूरा मामला
नई साइडिंग और माल एवं कार्गो टर्मिनलों का आरंभ
Central Railway ने कई व्यावसायिक विकास पहलों के माध्यम से माल ढुलाई प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए प्रयास किए हैं। इनमें वित्त वर्ष 2025-26 में मूसा में नया फ्यूलको जीसीटी (सड़क मार्ग से जाने वाले कोयले के डायवर्जन के लिए) मार्च 2026 तक 35 रेक लोड किए गए। मकरधोकडा में दिनेश ओसीएम जीसीटी – मार्च 2026 तक 504 रेक लोड किए गए। मुंगोली निर्गुडा ओसीएम में एमएनओजी का नया जीसीटी मार्च 2026 तक 54 रेक लोड किए गए। फरवरी 2026 में लोनावला में एमिरेट्स टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खोला गया नया जीसीटी। इस्पात और लौह अयस्क के आवक और जावक यातायात के लिए बल्लारशाह (एनबीएचजी) में 31 जनवरी 2026 को नया माल टर्मिनल खोला गया। फरवरी 2026 तक 60 रेक लोड किए गए।
359 मालगाड़ियों का आवागमन
मध्य रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या में 100% से अधिक की वृद्धि की है, यानी वित्त वर्ष 2024-25 में 312 से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 719 हो गई है। प्रतिदिन औसतन 359 मालगाड़ियों का आवागमन होता है।
