Nagpur Railway: पहली बार आयरन ओर लोडिंग में 176% उछाल, 102 ‘कवच’ टावर से बढ़ी सुरक्षा; 7 नई ट्रेनों की शुरुआत

Nagpur Railway Division Report: नागपुर रेल मंडल की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26। लौह अयस्क ढुलाई में 176% का उछाल, पहली बार भेजा गया लूज सीमेंट और 102 'कवच' टावरों का रिकॉर्ड।
Nagpur Railway installs 102 Kavach towers, boosts freight, launches 7 new trains, plans 2169 summer special services.
नागपुर जंक्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kavach Technology Nagpur Railway: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नागपुर रेल मंडल ने माल ढुलाई और राजस्व संग्रह में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। जहां एक ओर लौह अयस्क और स्टील की लोडिंग में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई वहीं दूसरी ओर कबाड़ निोपटान में पिछले 3 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है।

नागपुर मंडल के डीआरएम विनायक गर्ग ने उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर मंडल से पहली बार लूज सीमेंट रेलवे के जरिए मुंबई भेजने में सफलता मिली है। इसी प्रकार कंटेनर के जरिए भी बड़े पैमाने पर सीमेंट भेजा गया है। लोहे की ढुलाई कम हुई है, लेकिन आयरन ओर की ढुलाई काफी बढ़ गई है। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम अमन मित्तल, कृष्णाथ पाटिल उपस्थित थे।

माल ढुलाई

लौह अयस्क में 176.7% की जबरदस्त वृद्धि देखी गई। पिछले साल के 1.50 मिलियन टन के मुकाबले इस साल 4.16 मिलियन टन लोडिंग हुई। रैक की संख्या भी 371 से बढ़कर 1020 हो गई।

  • सीमेंट और क्लिंकर : लोडिंग में 12.7% की वृद्धि हुई। यह पिछले साल के 2.77 मिलियन टन से बढ़कर 3.12 मिलियन टन हो गई।
  • लोहा और स्टील : इसमें 90.3% की बढ़त रही, जो 0.29 मिलियन टन से बढ़कर 0.55 मिलियन टन तक पहुंच गई।
  • कंटेनर लोडिंग : 4.7% की मामूली वृद्धि के साथ 1.66 मिलियन टन दर्ज की गई।

Nagpur Railway की नई उपलब्धियां

नया ट्रैफिक : बल्लारशाह गुड्स शेड से 'आयरन ओर पेलेट्स' की नई लोडिंग शुरू हुई नए उत्पाद : धामनगांव और वर्धा गुड्स शेड से पहली बार शीरा की ढुलाई शुरू की गई। नवाचार : नवंबर 2025 में राजुर से पहली बार कंटेनरों में सीमेंट लोड किया गया।

चुनौतियां और गिरावट

वेकोलि लोडिंग में कमी : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) की ओर से लोडिंग में 21.1% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई जिसका मुख्य कारण परिवहन में कमी रहा। कुल लक्ष्य : इस साल कुल 42.72 मिलियन टन की लोडिंग हासिल की गई जो पिछले साल (45.45 मिलियन टन) की तुलना में 6% कम है। इंफ्रास्ट्रक्चर और परिचालन नये गुड्स शेड : दिनेश ओसीएम, मुंगोली निर्गुडा (फेज-1) और नये बल्लारशाह गुड्स शेड को चालू किया गया। टर्मिनल डिटेंशन (लोडिंग-अनलोडिंग में लगने वाला समय) में 2% से 8% तक का सुधार हुआ है।

'कवच' तकनीक के लिए 102 टावर स्थापित

नागपुर के मंडल रेल कार्यालय में यूनिफाइड कवच कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। इसके साथ ही फैक्ट्री एक्सेप्टेंस टेस्ट सेटअप भी तैयार कर लिया गया है जिससे प्रणाली की सटीकता की जांच की जा सकेगी। मंडल में कुल 102 टावर लगाए गए हैं। यह संख्या मध्य रेल के किसी भी मंडल में सबसे अधिक है। ये टावर इंजन और स्टेशन के बीच रेडियो संचार के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करेंगे।

गोधनी और अजनी पर फोकस

गर्ग ने बताया कि गोधनी और अजनी स्टेशन का विस्तार मुख्य स्टेशन के रूप में किया जा रहा है। नये प्लेटफॉर्म बनाये जा रहे हैं। इससे नई ट्रेनें शुरू करने में काफी मदद मिलेगी। इन दोनों स्टेशनों का विकास भी बड़े स्टेशन के रूप में ही किया जा रहा है।

नई ट्रेनों का परिचालन

इस वित्तीय वर्ष में 7 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। इनमें हाई-स्पीड पुणे-अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस और आम यात्रियों के लिए किफायती एलटीटी-सहरसा व पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इस साल अब तक विशेष ट्रेनों के 8,840 फेरे लगाए गए हैं जिनमें 348 त्योहारी विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

गर्मियों के लिए मेगा प्लान (समर स्पेशल)

15 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच 2,169 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है। 2,169 ट्रेनों में से 1,359 ट्रेनें विशेष रूप से महाराष्ट्र के भीतर या यहां से शुरू होकर चलेंगी, जबकि शेष अन्य राज्यों के लिए होंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com