Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन

Central Railway Athletes Selected In Commonwealth Games: मध्य रेल के तेजस शिर्से और समरदीप सिंह गिल का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ। दोनों मुंबई मंडल से जुड़े एथलीट हैं।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 29, 2026 | 07:41 PM

तेजस शिर्से और समरदीप सिंह गिल (सोर्सः सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Central Railway Athletes Selected In Commonwealth Games 2026: मध्य रेल से जुड़े दो एथलीटों का चयन प्रतिष्ठित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 23 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित की जाएगी। यह उपलब्धि खेल प्रतिभाओं की पहचान, उनके विकास एवं प्रोत्साहन में मध्य रेल के अमूल्य योगदान का प्रमाण है।

मुंबई मंडल के दोनों खिलाड़ी

दोनों खिलाड़ी मुंबई मंडल से संबंधित हैं। तेजस शिर्से मध्य रेल में वाणिज्यिक लिपिक सह टिकट परीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि समरदीप सिंह गिल वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। तेजस शिर्से 110 मीटर बाधा दौड़ (110 मीटर हर्डल्स) और समरदीप सिंह गिल शॉट पुट (गोला फेंक) खिलाड़ी हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय रेल तथा मध्य रेल का गौरव बढ़ाया है। कॉमन वेल्थ खेल-2026 के लिए उनका चयन उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण तथा मध्य रेल खेल संघ (Central Railway Sports Association – CRSA) द्वारा उपलब्ध कराए गए सुदृढ़ सहयोग तंत्र का प्रतिफल है।

सम्बंधित ख़बरें

तुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग की बदहाल स्थिति, नाली में धंसी कार से टला बड़ा हादसा

अकोला मनपा को विधायक पठान की चेतावनी, एक सप्ताह में समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा आंदोलन

मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा… नागपुर CP का पदभार संभालते ही RSS विवाद पर क्या बोले विश्वास नांगरे पाटिल?

पेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?

यह भी पढ़ेः- ठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां

अधिकारियों ने क्या कहा?

सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला ने कहा कि मध्य रेल खेल संघ ने विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं, विशेषज्ञ कोचिंग, प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर तथा नौकरी और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर अनेक खिलाड़ियों के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सीआरएसए के निरंतर प्रयासों ने मध्य रेल को राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं का एक सशक्त केंद्र बना दिया है। मध्य रेल के जीएम ने दोनों खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश तथा रेलवे परिवार का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Central railway athletes selected in commonwealth games 2026 india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 07:39 PM

Topics:  

  • Athlete
  • Commonwealth Games
  • Indian Railways
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • South-East-Central Railway

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.