तुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग की बदहाल स्थिति, नाली में धंसी कार से टला बड़ा हादसा
Bhandara Road Accident: भंडारा के तुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग पर सड़क किनारे बनी नाली में एक कार धंस गई। सभी यात्री सुरक्षित बच गए। नागरिकों ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा उपायों की तत्काल मांग की है।
Tumsar Bypass (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Tumsar Gondia Bypass: तुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग पर 29 जून को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक कार अचानक सड़क किनारे बनी नाली में धंस गई। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक अनियंत्रित होकर नाली में जा धंसी। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहायता की। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
दो दिन में दूसरा हादसा
गौरतलब है कि इसी स्थान पर 27 जून को भी सड़क धंसने के कारण एक राज्य परिवहन एसटी बस फंस गई थी। लगातार कुछ ही दिनों के अंतराल में हुई इन घटनाओं ने बायपास मार्ग की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि बारबार हादसे होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा को विधायक पठान की चेतावनी, एक सप्ताह में समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा आंदोलन
मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा… नागपुर CP का पदभार संभालते ही RSS विवाद पर क्या बोले विश्वास नांगरे पाटिल?
पेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
ईयर टैग नहीं तो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं, पशुपालकों के लिए सरकार की सख्त चेतावनी
ये भी पढ़े: ठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां
तुमसर-गोंदिया बायपास की सुरक्षा पर उठे सवाल
लोगों का कहना है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है। नागरिकों ने संबंधित विभाग से बायपास मार्ग और नाली की तत्काल मरम्मत कराने, सड़क की तकनीकी जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने की मांग की है।
