Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा… नागपुर CP का पदभार संभालते ही RSS विवाद पर क्या बोले विश्वास नांगरे पाटिल?

Vishwas Nangare Patil Statement: नागपुर के नए पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने पदभार संभालते ही RSS कार्यक्रम से जुड़े राजनीतिक विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। जानें उन्होंने क्या कहा।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 29, 2026 | 06:41 PM

नागपुर पुलिस कमिश्नर विश्वार नांगरे पाटिल (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Vishwas Nangare Patil On RSS Controversy: नागपुर के नए पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्हाेंने उस विवाद पर जवाब दिया जो पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की सियासत में गूंज रहा था। उन्होंने नवी मुंबई में एक हिंदू सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तारीफ में दिए गए अपने भाषण के वीडियो से शुरू हुए राजनीतिक विवाद को लेकर अपनी बात रखी है।

RSS विवाद पर क्या बोले विश्वास नांगरे पाटिल

नागपुर पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद मीडिया से चर्चा के कहा कि विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि संघ के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने न तो किसी सर्विस नियम का उल्लंघन किया और न ही कानून तोड़ा है। उन्होंने कहा कि वे संविधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

IPS विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि मैं सभी का बहुत सम्मान करता हूं। एक पुलिस अधिकारी के तौर पर, मेरी पूरी प्रतिबद्धता संविधान और उसके मूल्यों के प्रति है। नागपुर में दीक्षाभूमि है और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचार मेरे लिए मार्गदर्शक हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पेपर लीक सरकार वीक! NEET के बाद TET पेपर लीक पर बरसे अबू आजमी, पूछा- कब बंद होगा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?

विवाहिता ने लगाया धोखा और दहेज प्रताड़ना का आरोप, गोंदिया में पति और परिवार पर FIR

भंडारा में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का कलेक्टरेट पर मोर्चा, कर्जमाफी और धान भुगतान की मांग

गोंदिया में मानसून की देरी का असर, सब्जियों की कीमतों में उछाल, उपभोक्ताओं का बिगड़ा बजट

सकल हिंदू समाज की ओर से मिला था निमंत्रण

नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के नाते, अलग-अलग संगठनों और संस्थाओं के कार्यक्रमों में शामिल होना और वहां मौजूद लोगों से बातचीत करना मेरे लिए स्वाभाविक है। जिस कार्यक्रम की बात हो रही है, वह 19 अप्रैल को हुआ था। सकल हिंदू समाज की ओर से निमंत्रण देने वाले नागरिकों में कई जाने-माने लोग शामिल थे।

अन्य धर्माें के कार्यक्रम में शामिल हुए है विश्वास नांगरे पाटिल

IPS अधिकारी विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि मैं 30 साल से पुलिस सेवा में हूं। जिस तरह मैं रमजान ईद के साथ-साथ जैन और सिख समुदायों के कार्यक्रमों में भी शामिल होता हूं, उसी भावना के साथ मैं इस कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था। कार्यक्रम में GST और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्य! नियम तोड़ा तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता, मंत्री दादा भूसे का बड़ा ऐलान

विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मैंने मानव कल्याण के लिए प्रार्थनाएं कीं, जिनमें ज्ञानेश्वरी की एक प्रार्थना भी शामिल थी। मैंने नशीली दवाओं के सेवन से युवाओं को होने वाले नुकसान के बारे में भी बात की और पुलिस बल में करियर के अवसरों पर चर्चा की। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ और संघ की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी नियम का उल्लंघन किया है।

Vishwas nangare patil nagpur police commissioner statement on rss controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 06:41 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • RSS
  • Vishwas Nangare Patil

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.