Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एलटीटी में 4 से 14 अगस्त तक 11 दिनों का विशेष ब्लॉक, दो एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे स्टेशन तक ही चलेंगी

Mumbai Train Updates: मध्य रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 4 से 14 अगस्त तक 11 दिनों का विशेष ब्लॉक लिया है। रानी कमलापति और नेत्रावती एक्सप्रेस ठाणे स्टेशन तक ही संचालित होंगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 02, 2026 | 01:17 PM

मध्य रेलवे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Train LTT Special Block: मध्य रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 4 से 14 अगस्त तक लगातार 11 दिनों का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान यार्ड, शंटिंग नेक, मेंटेनेंस साइडिंग, पिट लाइनों के विस्तार, जलापूर्ति और ड्रेनेज व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण

इंजीनियरिंग कार्य किए जाएंगे। ब्लॉक के कारण दो लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा और वे लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बजाय ठाणे स्टेशन तक ही संचालित होंगी। मध्य रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रैफिक ब्लॉक 4 अगस्त सुबह 8 बजे से 14 अगस्त सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।

साइडिंग में बदलावः रेल यात्रीगण कृपया ध्यान दें !

इस अवधि में शंटिंग नेक का निर्माण, सिक साइडिंग में बदलाव, मेंटेनेंस साइडिंग यार्ड का उन्नयन, पिट लाइन संख्या 6, 7, 8 और 9 का विस्तार, जलापूर्ति पाइपलाइन का पुनर्संरेखन तथा ड्रेनेज और वर्षा जल निकासी व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा के 153 जिला परिषद स्कूल भवन खतरनाक घोषित, शासन को भेजे जाएंगे नए निर्माण के प्रस्ताव

नासिक पुलिस का बड़ा एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के बाहर मनचलों पर पुलिस का शिकंजा, 79 युवक पकड़े गए

दुल्हन बनने का नाटक और फिर लूट! गुजरात से दूल्हा बनकर आया था युवक, नागपुर तहसील पुलिस ने बेनकाब किया रैकेट

एंटीलिया विस्फोटक केस में बड़ा मोड़, सचिन वाजे समेत 10 आरोपियों पर आतंकवाद और हत्या के आरोप तय

सिक कलेक्शन लाइन, वॉशिंग पिट लाइन संख्या 6, 7 और 8, स्टेबलिंग लाइन संख्या 5 तथा कैरेज एंड वैगन की सिक लाइन संख्या 1 से 4 पर भी तकनीकी कार्य किए जाएंगे। एलटीटी यार्ड की रखरखाव क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में रेल संचालन अधिक सुरक्षित एवं सुचारु होगा।

यह भी पढ़ें:- एंटीलिया विस्फोटक केस में बड़ा मोड़, सचिन वाजे समेत 10 आरोपियों पर आतंकवाद और हत्या के आरोप तय

ठाणे रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी ये ट्रेनें

ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 12154 रानी कमलापति-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 7 अगस्त से और गाड़ी संख्या 16346 तिरुवनंतपुरम लोकमान्य तिलक टर्मिनस नेत्रावती एक्सप्रेस 3 से 13 अगस्त के बीच ठाणे स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। मध्य रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित समय-सारिणी अवश्य जांचने की अपील की है।

Central railway 11 day block at ltt trains short terminated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 01:17 PM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Mumbai Train

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.