-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- State Of The Art Facilities Will Be Available At Gondia Railway Junction Rochwani
गोंदिया रेलवे जंक्शन को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी: रोचवानी
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य लखमीचंद रोचवानी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, सांसद प्रफुल पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक, दपूम रेलवे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को गोंदिया रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन प्रेषित कर कहा है कि गोंदिया-जबलपुर ब्राडगेज परिवर्तन पश्चात गोंदिया जंक्शन में विकास तथा ट्रेनों की संख्या में अत्याधिक वृध्दि होने की पूर्ण संभावना है. जिसके लिए अतिरिक्त प्लेटफार्म व अन्य सुविधाओं की आवश्यकता होगी. इन सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर रोचवानी ने रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित मालधक्का को हटाकर उस स्थान पर अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त प्लेटफार्म निर्माण करने का सुझाव भेजा था.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक से प्राप्त पत्र द्वारा जानकारी दी गई कि गोंदिया स्टेशन परिसर में स्थित गुड्स शेड को अन्य स्टेशन पर स्थानांतरित करने का कार्य विचाराधीन है. रोचवानी ने गोंदिया जंक्शन से कुछ नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने व गोंदिया तक कुछ ट्रेनों का विस्तार करने के लिए पीट लाइन की सुविधाओं को बढ़ाने, स्टेबलिंग लाइन की व्यवस्था, सिक लाइन वर्कशॉप व कोच मेंटेनेंस सुविधा प्रदान कर गोंदिया जंक्शन में अत्याधुनिक रेलवे यार्ड निर्माण के लिए निवेदन किया था.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जानकारी प्रदान की है कि गोंदिया कोचिंग डिपो में 2 वाशिंग पीट लाइन है इसमें कोचों के परिक्षण, साफ सफाई तथा मेंटेनेंस की सुविधा उपलब्ध है, यहां के पीट लाइन में कोचों की स्वयंचलित मशीन से धुलाई के लिए आटेमेटिक कोच वाशिंग प्लांट का प्रावधान किया जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
एलटीटी में 4 से 14 अगस्त तक 11 दिनों का विशेष ब्लॉक, दो एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे स्टेशन तक ही चलेंगी
Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाक, भारत बोला- आतंक और पानी साथ नहीं बहेंगे
MP Weather Update: 4-5 अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
Sindhi Sai Bhaji Recipe: पालक-चना दाल से बनाएं सिंधी स्पेशल साई भाजी, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
इसके अनुसार ट्रेनों की सफाई व अन्य मरम्मत कार्य के लिए गोंदिया में 55 करोड. की लागत से नए कोचिंग डिपो का निर्माण गुड्स शेड व पुराने कोचिंग डिपो के बीच की खाली जगह पर किया जाएगा. जिसमें वाशिंग लाइन, स्टेबलिंग व सीक लाइन, वर्कशॉप बनेगा. जल्द ही गोंदिया रेलवे जंक्शन को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी. जिले के नागरिकों को कुछ ही समय में गोंदिया से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन की एक रेक प्राप्त होगी.
जिसमें गोंदिया से यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होगी. यह ट्रेन जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली से लैस है. ट्रेन की सीटें आरामदायक, ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर और सुरक्षा के मद्देनजर सीसी टीवी कैमरे लगे रहेंगे. गोंदिया रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रोचवानी ने रेल मंत्री, प्रफुल पटेल, राजेंद्र जैन, महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का आभार माना है.
State of the art facilities will be available at gondia railway junction rochwani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एलटीटी में 4 से 14 अगस्त तक 11 दिनों का विशेष ब्लॉक, दो एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे स्टेशन तक ही चलेंगी
Aug 02, 2026 | 01:17 PMIndus Waters Treaty: सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाक, भारत बोला- आतंक और पानी साथ नहीं बहेंगे
Aug 02, 2026 | 01:04 PMMP Weather Update: 4-5 अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
Aug 02, 2026 | 01:02 PMSindhi Sai Bhaji Recipe: पालक-चना दाल से बनाएं सिंधी स्पेशल साई भाजी, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
Aug 02, 2026 | 01:01 PMबहुत चर्बी चढ़ गई है…उतार दूंगा! सरेआम शिविर में आपा खो बैठे BJP विधायक, दबंगई का VIDEO हुआ वायरल
Aug 02, 2026 | 12:59 PMनासिक पुलिस का बड़ा एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के बाहर मनचलों पर पुलिस का शिकंजा, 79 युवक पकड़े गए
Aug 02, 2026 | 12:58 PMदुल्हन बनने का नाटक और फिर लूट! गुजरात से दूल्हा बनकर आया था युवक, नागपुर तहसील पुलिस ने बेनकाब किया रैकेट
Aug 02, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM










