Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा के 153 जिला परिषद स्कूल भवन खतरनाक घोषित, शासन को भेजे जाएंगे नए निर्माण के प्रस्ताव

Wardha Dangerous School Buildings: वर्धा जिले की 8 तहसीलों के 153 जिला परिषद स्कूल भवन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खतरनाक घोषित किए गए हैं। शासन को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 02, 2026 | 01:18 PM

जिला परिषद स्कूल- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Education Department: ग्रामीण क्षेत्रों की जिला परिषद स्कूलों की इमारतों की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। टपकती छतें, दरारों से भरी दीवारें, कमजोर हो चुके स्लैब, बारिश के दौरान कक्षाओं में भरने वाला पानी तथा कभी भी इमारत के ढहने की आशंका के बीच हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।

जिले की सभी 8 तहसीलों में स्थित 153 जिला परिषद स्कूलों की इमारतों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खतरनाक घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर संबंधित स्कूलों की मरम्मत एवं नई इमारतों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घट रह विद्यार्थियों की संख्या

पिछले कुछ वर्षों में जिला परिषद स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार घट रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश अभिभावकों का रुझान निजी स्कूलों की ओर बढ़ने से कई जिला परिषद स्कूल विद्यार्थियों की कमी के कारण बंद होने की कगार पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

एलटीटी में 4 से 14 अगस्त तक 11 दिनों का विशेष ब्लॉक, दो एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे स्टेशन तक ही चलेंगी

नासिक पुलिस का बड़ा एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के बाहर मनचलों पर पुलिस का शिकंजा, 79 युवक पकड़े गए

दुल्हन बनने का नाटक और फिर लूट! गुजरात से दूल्हा बनकर आया था युवक, नागपुर तहसील पुलिस ने बेनकाब किया रैकेट

एंटीलिया विस्फोटक केस में बड़ा मोड़, सचिन वाजे समेत 10 आरोपियों पर आतंकवाद और हत्या के आरोप तय

हो चुकी कई घटनाएं

जिले में पूर्व में भी जिला परिषद स्कूलों की छतों का प्लास्टर गिरने, दीवारों के हिस्से टूटकर गिरने तथा छतों से पानी टपकने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन इन घटनाओं से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

183 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

शिक्षा विभाग के अनुसार, पिछले पांच से छह वर्षों के दौरान जिले की जर्जर स्कूल इमारतों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए 183 प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। इन सभी प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विद्यालयों में मरम्मत और नई इमारतों का निर्माण पूरा किया गया। हालांकि चालू शैक्षणिक वर्ष में फिर से 153 स्कूल भवनों को खतरनाक घोषित किए जाने के बाद इनके लिए भी अलग से प्रस्ताव भेजे जाएंगे। मंजूरी मिलने पर चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Wardha News: वर्धा में मूसलाधार बारिश का कहर, 43 मंडलों में अतिवृष्टि, कई गांवों का संपर्क टूटा

यूडीआईएसई प्लस में दर्ज हुई जानकारी

यदि किसी विद्यालय की इमारत खतरनाक स्थिति में हो तो उसकी जानकारी यूडीआईएसई प्लस शालेय सूचना प्रणाली में दर्ज करना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के तहत जिले के मुख्याध्यापकों और शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों की जानकारी शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई।

Wardha 153 zilla parishad school buildings declared dangerous 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2026 | 01:18 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • School News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.