अरविंद सावंत के 'माल' का जनता देगी जवाब, जानिए गुस्से में क्या-क्या बोलीं प्रत्याशी शाइना एनसी

राज ठाकरे से मुलाकात के बाद शाइना एनसी ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि जनता चुनाव में सब कुछ बता देगी। अरविंद सावंत के बयान का वीडियो दिखाकर खूब खरीखोटी सुनायी।
अरविंद सावंत के 'माल' का जनता देगी जवाब, जानिए गुस्से में क्या-क्या बोलीं प्रत्याशी शाइना एनसी
शाइना एनसी और अरविंद सावंत (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी उद्धव बाल ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत के बयान और उनको लेकर की गयी टिप्पणी से आहत हैं। शाइना ने कहा कि चुनाव में इस तरह के बयान से अरविंद सावंत की मानसिकता प्रदर्शित हो जा रही है, जो महिला राजनीति में सक्षम है, तो उसे माल (समान) कहा जा रहा है। जनता ऐसे नेता को समय आने पर जरूर जवाब देगी।

शिवसेना शिंदेगुट की उम्मीदवार शाइना एनसी ने आज मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की और सांसद अरविंद सावंत के द्वारा किए गए बयान बाजी पर नाराजगी व्यक्त की। मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से  शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी की यह मुलाकात आज शिवतीर्थ में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से हुयी है। राज ठाकरे के आवास पर जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे बीच एक पारिवारिक रिश्ता। इस दौरान हमारे बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है।

राज ठाकरे से मुलाकात के बाद शाइना एनसी ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि जनता चुनाव में सब कुछ बता देगी।

आपको बता दें कि उद्धव बाल ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत ने कहा था कि यहां ''बाहर का सामान नहीं चलेगा। ठाकरे खेमे के सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी की आलोचना करते हुए कहा था कि अमीन पटेल ही यहां मुंबादेवी में जीतेगा। शाइना एनसी ने पत्रकारों के सामने एक क्लिप चलाई और अरविंद सावंत की आलोचना करते हुए और अपने गुस्से का इजहार किया।

अरविंद सावंत और उनकी पार्टी की मानसिकता का एहसास इसी बात से हो रहा है कि जो महिला राजनीति में सक्षम है उसे सामान कहा जाता है। उन्होंने और भी आक्रामक तरीके से पूछा कि क्या मुंबादेवी में हर महिला एक वस्तु है..? मोदी के नाम पर चुनाव जीतने वाले नेता ने यहीं से उन्होंने शुरुआत की थी और आज वे मुझे माल कहते हैं, उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने इस पर सीधे तौर पर शरद पवार, संजय राउत, नाना पटोले, उद्धव ठाकरे से सवाल किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com