Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठा आरक्षण आंदोलन से व्यापार बुरी तरह प्रभावित, 4 दिन में 5000 करोड़ का नुकसान

Mumbai News: मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन के कारण 4 दिन में व्यापारियों को 5000 करोड़ का नुकसान हुआ। दक्षिण मुंबई में अराजकता और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 02, 2025 | 06:46 AM

मराठा आरक्षण (Pic Credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News:  मराठा आरक्षण आंदोलन के चलते मुंबई के दक्षिणी हिस्से में पिछले चार दिनों से अराजकता फैल गई है। आंदोलन की वजह से बाजार, दुकाने और ऑफिस पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। विशेष रूप से दक्षिण मुंबई के व्यापारिक क्षेत्रों में भारी भीड़ के कारण दैनिक जीवन बाधित हुआ और व्यापारियों को अरबों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

व्यापारी और कारोबारियों का कहना है कि आंदोलन के कारण दक्षिण मुंबई के प्रमुख बाज़ार, कपड़ा और अन्य वस्तुओं के विक्रय केंद्र ठप हो गए हैं। त्योहार के समय व्यापार में यह गिरावट और भी गंभीर साबित हुई है। हिंदुस्तान पेडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आंदोलन के कारण सिर्फ चार दिनों में व्यापार जगत को करीब 5000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

आंदोलन के कारण कई कार्यालयों और व्यावसायिक बैठकों को स्थगित करना पड़ा, जिससे व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हुईं। सड़कें और मार्ग जाम होने के कारण आवागमन भी मुश्किल हो गया, जिससे आम जनता को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।

इसे भी पढ़ें- मराठा आरक्षण हंगामा: जरांगे ने राज-नितेश-पाटिल पर साधा तगड़ा निशाना, नेताओं को बताया ‘बुद्धिहीन’

कुछ क्षेत्रों में आंदोलन के आड़ में दुकानों में लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा की स्थिति और भी नाजुक हो गई है। व्यापारियों ने सरकार से आग्रह किया है कि स्थिति को जल्द सामान्य किया जाए और उनके नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

दक्षिण मुंबई के व्यापारी यह चेतावनी भी दे रहे हैं कि यदि समस्या का समाधान तुरंत नहीं हुआ, तो मुंबई की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और पर्यटन उद्योग पर भी दीर्घकालिक असर देखने को मिल सकता है।

व्यापारी संघ का कहना है कि इस हालात को जारी रहने नहीं दिया जा सकता और सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर सामान्य स्थिति बहाल करनी चाहिए। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि आर्थिक नुकसान रोकना और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस बीच प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है, लेकिन व्यापार जगत और आम जनता के लिए राहत की स्थिति अभी भी दूर दिखाई दे रही है।

Business badly affected by maratha reservation protest loss of 5000 crores in 4 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 06:46 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

एक बूथ पर होंगे अधिकतम 900 वोटर्स, चुनाव आयुक्त ने जारी किए दिशानिर्देश

2

वेटिंग टिकट को अलविदा! अब वंदे भारत एक्सप्रेस में 20 कोच, सिर्फ साढ़े 6 घंटे में मुंबई-सोलापुर सफर

3

मुंबई में आंदोलनकारियों के लिए परभणीवासियों की मिठास भरी शिदोरी, 75 हजार किट्स पहुंचीं आज़ाद मैदान

4

झुग्गी-झोपड़ी वालों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, MBMC के अधूरे सर्वेक्षण से मुसीबत में लोग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.