Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: टाटा हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था, मरीजों को किया गया शिफ्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते तनाव के बीच मुंबई के प्रतिष्ठित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी शुक्रवार तड़के एक ईमेल के माध्यम से अस्पताल प्रशासन को भेजी गई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 09, 2025 | 07:40 PM

टाटा हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी बढ़ते तनाव के बीच मुंबई के प्रतिष्ठित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी शुक्रवार तड़के एक ईमेल के माध्यम से अस्पताल प्रशासन को भेजी गई, जिससे पूरे स्वास्थ्य संस्थान में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, यह ईमेल सुबह करीब 4:30 बजे हॉस्पिटल के आधिकारिक मेल सिस्टम पर प्राप्त हुआ। मेल में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की योजना है। चूंकि यह मेल भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही कूटनीतिक और सामरिक तनातनी के समय पर आया है, इसलिए इसे और भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

ईमेल प्राप्त होते ही हॉस्पिटल प्रशासन ने तत्काल आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिया। मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कुछ वार्डों को खाली कराकर मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) तुरंत अस्पताल परिसर में पहुंचा और गहन तलाशी अभियान शुरू किया। अस्पताल के प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और मेटल डिटेक्टर चेकिंग भी तेज कर दी गई है।

ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी साइबर सेल

मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह मेल कहां से भेजा गया, इसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि मेल किसी फर्जी आईडी से भेजा गया है, लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि संभव होगी।

मुंबई पुलिस आयुक्त की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। “मुंबई शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा,” उन्होंने कहा।

भारत-पाक युद्ध में घाटकोपर का जवान शहीद…

प्रशासन कर रहा है अपील

इस धमकी के बाद अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों में भी तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग दहशत में हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने भी इस घटना की जानकारी केंद्र को दी है। ध्यान देने वाली बात है कि बीते कुछ वर्षों में देश के प्रमुख स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों को धमकी मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं। हालांकि, अधिकतर धमकियां फर्जी साबित हुई हैं, लेकिन हर बार सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से लेकर पूरा सर्च ऑपरेशन चलाती हैं।

Bomb threat to tata hospital security tightened patients shifted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2025 | 07:40 PM

Topics:  

  • BDS
  • Bomb Threat Case
  • Mumbai News
  • Tata Group

सम्बंधित ख़बरें

1

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, मीरा-भाईंदर विकास योजना पर सरकार को फटकार, 30 नवंबर तक फैसला अनिवार्य

2

दिवाली में घर जाना अब आसान, कोंकण रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

3

नवी मुंबई एयरपोर्ट विवाद: भूमिपुत्रों की चेतावनी, दीबा पाटिल के सिवा दूसरा नाम स्वीकार नहीं

4

50% बेकरियों ने नहीं अपनाया स्वच्छ ईंधन, मनपा की 8 जुलाई की डेडलाइन फेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.