Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Andheri Illegal Encroachment: अंधेरी में बीएमसी का बड़ा एक्शन, फुटपाथों से 9 अवैध दुकानें हटाई गईं

BMC Removes 9 Illegal Shops: अंधेरी में बीएमसी ने फुटपाथों पर कब्जा कर संचालित की जा रही 9 अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान के बाद प्रमुख मार्ग अतिक्रमण मुक्त हुए हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 20, 2026 | 11:25 AM

BMC अंधेरी अतिक्रमण ड्राइव (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

BMC Removes 9 Illegal Shops News: बीएमसी ने अंधेरी क्षेत्र में फुटपाथों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 9 अवैध दुकानों को हटाया है। ‘के पश्चिम’ प्रशासनिक विभाग की तरफ से शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त हो गए हैं, जिससे पैदल यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

बीएमसी के अनुसार यह अभियान उप आयुक्त (परिमंडल-4) डॉ भाग्यश्री कापसे के मार्गदर्शन तथा ‘के पश्चिम’ विभाग के सहायक आयुक्त चक्रपाणी अल्ले के नेतृत्व में चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान अंधेरी के फन रिपब्लिक मार्ग पर स्थित एक अवैध दुकान को हटाया गया, जबकि एक अन्य अवैध दुकान पर जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके अलावा वीरा देसाई मार्ग पर फुटपाथों पर कब्जा कर संचालित की जा रही 8 अवैध दुकानों को भी ध्वस्त किया गया। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए शेड और सीढ़ियों को भी तोड़ दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

NEET Exam Special: सुबह 10 बजे रवाना होंगी आपली बसें; चलो एप पर मिलेगी लाइव लोकेशन और रूट की जानकारी

पुणे के बोपदेव घाट पर डेकोरेशन गोदाम में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट से 30 लाख का मंडप का सामान जलकर राख

कहां छिपे हैं ठाकरे गुट के 5 बागी सांसद? सीक्रेट फाइव स्टार होटल से सामने आई पहली फोटो

वसई के 66 अवैध स्कूलों में जारी हैं दाखिले, शिक्षा विभाग के आदेशों की खुली अवहेलना

भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगीः BMC

बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि इन अतिक्रमणों के कारण पैदल यात्रियों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इस अभियान में ‘के पश्चिम विभाग के परिरक्षण, भवन एवं कारखाना, अनुज्ञापन तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न मशीनों एवं उपकरणों की सहायता से कार्रवाई को अंजाम दिया, किसी भी अधिय स्थिति से निपटने के लिए आंबोली पुलिस थाने की और से पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें :- वसई के 66 अवैध स्कूलों में जारी हैं दाखिले, शिक्षा विभाग के आदेशों की खुली अवहेलना

भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई

बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों पर अतिक्रमण के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

Bmc removes 9 illegal shops from andheri footpaths mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 11:25 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.