Mumbai News: BMC ने पेश किया 74 हजार 427 करोड़ रुपये का बजट, जानें किसको मिला कितना फंड
देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) 2025-26 का बजट आज यानी 4 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया गया। बीएमसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 74,427. 41 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है...
- Written By: आकाश मसने
बीएमसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) 2025-26 का बजट आज यानी 4 फरवरी को सुबह 11 बजे बीएमसी मुख्यालय के हॉल में पेश किया। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बीएमसी का बजट पेश किया गया।
बीएमसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 74,427. 41 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। पिछले वर्ष के बजट के मुकाबले इस बार 14.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसमें मुंबई की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए 43 हजार 162 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इन योजनाओं पर होगा इतना खर्च
- कोस्टल रोड प्रोजेक्ट – 5807 करोड़
- सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट – 5545 करोड़
- सड़क – 5100 करोड़
- जल आपूर्ति – 5400 करोड़
- स्वास्थ्य -2172- करोड़
- पुल निर्माण -1980 करोड़
- सॉलिड वेस्ट मैनेंजमेंट – 499 करोड़
- स्कूल इमारत की मरम्मत -411करोड़
पिछली बार से 14.19% अधिक
बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा कि “वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बीएमसी का बजट अनुमान 74,427.41 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो 2024-25 के बजट अनुमान 65,180.79 करोड़ रुपये से 14.19% अधिक है।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश से पहले एक्शन में मेयर रितु तावड़े, नालों की सफाई में ढिलाई पर अधिकारियों को फटकार
Mumbai BMC Budget 2026-27 को मंजूरी: 80,952 करोड़ के प्रस्ताव पर 94 घंटे चर्चा के बाद मुहर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 से पहले BMC का बड़ा फैसला: मलबा प्रबंधन होगा वैज्ञानिक, लापरवाही पर कार्रवाई
Mankhurd Flyover Accident: कॉन्स्टेबल की मौत पर BMC का एक्शन, ठेकेदार पर 1 करोड़ जुर्माना
नगर निगम के लिए अतिरिक्त धनराशि
इस बजट में राज्य सरकार को अतिरिक्त एफएसआई प्रीमियम का 25 प्रतिशत 25:75 के आधार पर बीएमसी को भुगतान करने का आदेश दिया गया है। इससे नगर निगम को 70 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई है। इस बजट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 और 2026 के बीच 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त योगदान होगा।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मुंबईकरों को नगर निगम के बजट से काफी उम्मीदें हैं। मुंबई नगर निगम मुंबई के नागरिकों को सड़क, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य, परिवहन, फ्लाईओवर, पर्यटन, पुल, शिक्षा और पार्क जैसी विभिन्न सुविधाएं प्रदान करता है।
प्रशासन के समक्ष पेश किया गया बजट
बता दें कि नगर निकाय का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त होने के बाद से यह एक प्रशासक के अधीन है। सामान्य रूप से नगर निगम आयुक्त स्थायी समिति के समक्ष बजट प्रस्तुत करते हैं, लेकिन यह तीसरा वर्ष है जब बजट प्रशासन के समक्ष पेश किया गया।
