Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीएमसी वाहन विवाद: स्कॉर्पियो पर अड़ी बीजेपी, इनोवा क्रिस्टा की मांग वापस; गणेश खणकर ने लिखी चिट्ठी

Maharashtra Politics: बीएमसी में इनोवा क्रिस्टा को लेकर विवाद के बीच भाजपा नेता गणेश खणकर ने आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने अधिकारियों के लिए समान वाहन नीति लागू करने की मांग की है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 01, 2026 | 10:54 AM

बीएमसी में गाड़ियों पर विवाद (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai BMC Car Controversy: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अधिकारियों के लिए स्कॉर्पियो की जगह इनोवा क्रिस्टा उपलब्ध कराने को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच बीजेपी नगरसेवक एवं सदन नेता गणेश खणकर ने नया रुख अपनाया है। उन्होंने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े को पत्र लिखकर स्कॉर्पियो के अलावा अन्य विशेष श्रेणी के वाहनों की व्यवस्था समाप्त करने और सभी अधिकारियों के लिए समान वाहन नीति लागू करने की मांग की है।

आयुक्त को लिखा पत्र

गणेश खणकर ने अपने पत्र में कहा कि पिछले कुछ दिनों से बीएमसी द्वारा नई गाड़ियों की खरीद को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, जिससे मुंबईकरों के टैक्स के पैसे के अनावश्यक खर्च की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान नीति के अनुसार वाहन खरीदे नहीं, बल्कि किराये पर लिए जाते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय पर कई भ्रामक खबरें सामने आई हैं।

नई गाड़ियों की मांग से किया इनकार

खणकर ने पत्र में स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी नई गाड़ियों की मांग नहीं की और न ही इस संबंध में पहले कोई पत्र लिखा था। उन्होंने सुझाव दिया कि मनपा आयुक्त और महापौर को छोड़कर सभी अतिरिक्त आयुक्तों, वरिष्ठ अधिकारियों और वैधानिक समितियों के अध्यक्षों को एक ही श्रेणी की स्कॉर्पियो गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वाहन आवंटन में समानता बनी रहे।

सम्बंधित ख़बरें

पश्चिम रेलवे की नई तैयारी: चर्चगेट-विरार लोकल में 40 अधिकृत फेरीवालों की योजना, अवैध वेंडरों पर शिकंजा

मालाड-गोराई में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत, पिता ने 10 वर्षीय मासूम बेटे को समुद्र में डुबोकर मार डाला

मुंबई: कांदिवली के बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल की एलिसा मशीन 3 महीने से बंद, डेंगू जांच प्रभावित

घाटकोपर में बनेगा अण्णा भाऊ साठे का भव्य स्मारक, फडणवीस और शिंदे ने किया भूमिपूजन, 2029 तक होगा तैयार

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी और पीयूष गोयल के एआई मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

विवाद के बाद विपक्ष के निशाने पर बीजेपी

वाहन आवंटन को लेकर विवाद सामने आने के बाद विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। इसके बाद समान वाहन नीति की मांग करते हुए गणेश खणकर का पत्र सामने आया। इस घटनाक्रम ने बीएमसी की वाहन व्यवस्था और प्रशासनिक खर्च को लेकर राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय बीएमसी प्रशासन की आगामी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

Bmc car controversy ganesh khankar demands uniform vehicle policy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 10:54 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.