Sewri Worli Elevated Road Project पर बीएमसी सख्त, एमएमआरडीए से मांगी 1.39 करोड़ की पेनाल्टी
BMC Penalty Sewri Worli Elevated Road Project: मुंबई में मानसून से पहले जलभराव के खतरे को देखते हुए बीएमसी ने सीवरी-वर्ली एलिवेटेड रोड परियोजना से जुड़े ठेकेदारों पर कार्रवाई तेज कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सेवरी वर्ली एलिवेटेड रोड न्यूज़ (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Penalty Sewri Worli Elevated Road Project Update: मानसून के आगमन से पहले संभावित जलभराव को लेकर बीएमसी ने सीवरी-वर्ली एलिवेटेड रोड परियोजना के निर्माण कार्यों में अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया है।
बीएमसी ने परियोजना से जुड़े ठेकेदारों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमएमआरडीए से लगभग 1.39 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूलने की मांग की है। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, परेल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लंबे समय से निर्माण सामग्री के अतिक्रमण, अवैध ढांचों और मलबे के ढेर के कारण जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इससे निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बढ़ गई थी।
अधिकारियों ने जताई थी गंभीर चिंता
इसी मुद्दे को लेकर हाल ही में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों ने गंभीर चिंता जताई थी। इसके बाद बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए परेल इलाके में मनपा के फुटपाथों पर बनाए गए पांच अवैध ठेकेदार चौकी और तीन गोदामों को ध्वस्त कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
ये भी पढ़ें :- Mumbai Metro 3 Project को रफ्तार, आरे और धारावी में बनेगा 419 करोड़ का मेट्रो भवन
नोटिस के जरिए दी चेतावनी
बीएमसी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक फुटपाथों पर निर्माण सामग्री रखने की किसी भी ठेकेदार को अनुमति नहीं दी गई थी। बीएमसी के अधीक्षण अभियंता द्वारा एमएमआरडीए को जारी नोटिस में मई 2024 से मई 2025 के बीच फुटपाथों के कथित अनधिकृत उपयोग के लिए 1.39 करोड़ रुपये का ग्राउंड रेट जमा करने को कहा गया है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि यह राशि संबंधित ठेकेदारों से वसूल नहीं की गई तो एमएमआरडीए को जिम्मेदार माना जाएगा।
