डंपिंग तक बंद वाहनों से कचरा ट्रांसपोर्ट अनिवार्य, BMC की नई टेंडर प्रक्रिया शुरू
BMC Mumbai Waste Management Contract Plan: मुंबई में कचरा प्रबंधन सुधार के लिए BMC ने सात वर्षों के लिए नए ठेकेदार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। ईवी से कचरा परिवहन अनिवार्य होगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
BMC कॉर्पोरेटर डेवलपमेंट फंड (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Mumbai Waste Management Contract: बीएमसी के ई एफ दक्षिण और एफ उत्तर इन तीन विभागों से कचरा उठाकर डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने के लिए बीएमसी प्रशासन की तरफ से सात वर्षों के लिए निजी ठेकेदारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस संबंध में घनकचरा प्रबंधन विभाग के उप मुख्य अभियंता ने प्रस्ताव तैयार किया है। वर्ष 2018 से 2025 तक मनपा के 24 विभागों के 14 समूह बनाए गए थे, लेकिन 14 जुलाई 2026 तक इस अनुबंध की अवधि समाप्त हो रही है। इसलिए बीएमसी ने अब नई निविदाएं जारी की हैं। डंपिंग ग्राउंड तक कचरा ले जाने के लिए पूरी तरह बंद वाहनों का उपयोग अनिवार्य होगा।
गीले कचरे के परिवहन के लिए अलग वाहनों की व्यवस्था
इन वाहनों में विशेष प्रणाली होगी, जिससे कचरे से निकलने वाला दूषित पानी वाहन में ही संग्रहित किया जाएगा और उसे डंपिंग ग्राउंड पर ही छोड़ा जाएगा। इन वाहनों में 10 से 15 प्रतिशत वाहन इलेट्रिक होंगे, जिससे प्रदूषण कम होगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के हर गांव में लगेंगे वेदर स्टेशन, किसानों को फसल बीमा मुआवजा दिलाने की नई पहल
उद्धव गुट के 6 सांसदों की एंट्री से जागा एकनाथ शिंदे का पुष्पा अंदाज, बोले- छेड़ोगे तो पड़ेगा पछताना
Maharashtra Weather: मुंबई में मानसून की दमदार एंट्री, विदर्भ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें आज का मौसम?
शिंदेसेना के साथ काम करेंगे गोकुल गीते, बने सहयोगी सदस्य, आखिर कैसे सफल रहा उदय सामंत का खेल?
साथ ही, ठेकेदार द्वारा अलग किए गए गीले कचरे के परिवहन के लिए अलग वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए अलग शिकायत निवारण केंद्र भी शुरू किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें :- ‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
ठेकेदारों को निम्नलिखित वाहन उपयोग करने होंगे
- बड़े रास्तों के संकलन केंद्रों और इमारतों से कचरा उठाकर एक पाली में डंपिंग ग्राउंड तक एक फेरा।
- रियर लोडिंग लीकप्रूफ (छोटे कॉम्पैक्टर्स)।
- छोटे रास्तों के संकलन केंद्रों और इमारतों से कचरा उठाकर ट्रांसफर स्टेशन/डंपिंग ग्राउंड तक एक फेरा।
- छोटे बंद वाहन (डीजल/इलेट्रिक)।
- संकरी गलियों, झोपड़पट्टियों और इमारतों से कचरा उठाकर पास के छोटे/बड़े कॉम्पैक्टर्स तक एक पाली में पांच फेरे।
- वॉच एंड वार्ड वाहन,
- ठेके के काम की निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर सामान की ढुलाई के लिए।
- सूखा कचरा टेम्पो वाहन
