BMC चुनाव में वंशवाद? BJP ने राहुल नार्वेकर के परिवार के 3 सदस्यों को उतारा
BMC Elections 2025: बीजेपी ने वंशवाद के विरोध के अपने रुख से हटते हुए BMC चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के परिवार के तीन सदस्यों को उम्मीदवार बनाया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
Mumbai Municipal Corporation Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर वंशवादी राजनीति को लेकर अपने ही घोषित सिद्धांतों के विपरीत कदम उठाने के आरोपों में घिर गई है। मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के लिए पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के परिवार के तीन सदस्यों को उम्मीदवार घोषित किया है।
राहुल नार्वेकर के परिवार को टिकट
भाजपा ने नार्वेकर के भाई और पूर्व पार्षद मकरंद नार्वेकर, उनकी भाभी हर्षिता नार्वेकर और चचेरी बहन गौरवी शिवलकर को बीएमसी चुनाव में मैदान में उतारा है। पार्टी के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि भाजपा लगातार वंशवादी राजनीति का विरोध करती रही है।
नार्वेकर का बचाव: ‘काम के आधार पर टिकट’
इस फैसले का बचाव करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि मकरंद और हर्षिता अपने-अपने वार्डों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके अनुसार, इन वार्डों में विपक्ष का कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है और पार्टी इन सीटों पर आसानी से जीत दर्ज करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
यह भी पढ़ें:-टिकट कटते ही शिंदे सेना में बगावत, शिंदे सेना कार्यालय में महिलाओं ने दिया धरना
नामांकन अध्यक्ष की मौजूदगी में
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तीनों उम्मीदवार राहुल नार्वेकर की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह कदम भी विपक्ष को भाजपा पर नैतिक सवाल उठाने का मौका दे रहा है।
चुनाव कार्यक्रम
महाराष्ट्र में बीएमसी समेत कुल 29 नगर निगमों के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा, जबकि मतगणना अगले दिन की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार है और उम्मीदवार 2 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।
