BMC Election 2026: दादर-वर्ली-लालबाग में ठाकरे बंधुओं की जीत, 17 में से 14 वार्ड अपने नाम
Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव में दादर, वर्ली, परेल और लालबाग जैसे शिवसेना के पारंपरिक गढ़ों में ठाकरे बंधुओं के उम्मीदवारों ने 17 में से 14 वार्ड जीतकर पकड़ बरकरार रखी।
- Written By: अपूर्वा नायक
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: शिवसेना (यूबीटी) के दादर, वर्ली, परेल, लालबाग में शिवसेना के पारंपरिक गढ़ों पर ठाकरे बंधुओं के उम्मीदवारों का कब्जा बरकरार रहा। ठाकरे बंधुओं के उम्मीदवारों ने 17 में से 14 वार्ड जीतने में कामयाब हो गए।
इसमें 12 उम्मीदवार शिवसेना (यूबीटी) और 2 मनसे के हैं। इन सीटों से मुंबईकरों ने एक बार फिर तीन पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव, किशोरी पेडनेकर और विशाखा राउत को मौका दिया।
दूसरी तरफ वर्लीकरों ने एक बार फिर पूर्व उपमहापौर हेमांगी वर्लीकर पर भरोसा दिखाया। शिवाजी पार्क में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की सभा का साफ नतीजा दादर, वर्ली और लालबाग में देखने को मिला, जो शिवसेना के पारंपरिक गढ़ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
इस चुनाव में यूबीटी के उम्मीदवार श्रद्धा जाधव, किरण तावड़े, सचिन पडवाल, श्रद्धा पेडनेकर, उर्मिला पांचाल, किशोरी पेडनेकर, अबोली खाड्ये, पद्मजा चेंबूरकर, विजय भांगे, निशिकांत शिंदे, हेमांगी वर्लीकर, विशाखा राउत जीते हैं। जबकि मनसे की सुप्रिया दलवी और यशवंत किलेदार जीते हैं।
ये भी पढ़ें :- BMC Election 2026: खुद हारे रवि राजा, लेकिन शिष्या की बेटी को जिताकर रचा इतिहास
कईयों पर भरोसा
एक बार फिर पूर्व उपमहापौर हेमांगी वर्लीकर पर भरोसा दिखाया। दादर, वर्ली और लालबाग में देखने को मिला, जो शिवसेना के पारंपरिक गढ़ है। इस चुनाव में यूबीटी के उम्मीदवार श्रद्धा जाधव, किरण तावड़े, सचिन पडवाल, श्रद्धा पेडनेकर, उर्मिला पांचाल, किशोरी पेडनेकर, अबोली खाये, पद्मजा चेंबूरकर, विजय भांगे, निशिकांत शिंदे, हेमांगी वर्लीकर, विशाखा राउत जीते हैं। जबकि मनसे की सुप्रिया दलवी और यशवंत किलेदार जीते हैं।
