BMC Result 2026: वार्ड 165 में बड़ा सियासी झटका, नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को कांग्रेस ने दी पटकनी
BMC Elections Result NCP: मुंबई महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित। वार्ड 165 से कप्तान मलिक हारे, कांग्रेस के अशरफ आज़मी जीते। देखें जीते उम्मीदवारों की लिस्ट।
- Written By: प्रिया जैस
नवाब मलिक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
BMC Election Live Updates: मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 के नतीजों के शुरुआती रुझान और परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मतगणना के पहले कुछ घंटों में ही बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। सबसे चर्चित मुकाबला कुर्ला वेस्ट वार्ड 165 में रहा, जहां कद्दावर नेता नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को हार का सामना करना पड़ा है।
नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को कांग्रेस के उम्मीदवार अशमफ आजमी ने शिकस्त दी। कुर्ला वेस्ट में कांग्रेस की इस जीत को बड़ा अहम माना जा रहा है। इस वार्ड में दोनों ही उम्मीदवारों में काटें की टक्कर चल रही थी।
वार्ड 165 की इस सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस से अशरफ आजमी, भारतीय जनता पार्टी से रुपेश नारायण पवार, एनसीपी-एसपी (शरद पवार) गुट से दिलीप कांबले और एनसीपी (अजित पवार) गुट से कप्तान मलिक चुनावी मैदान में उतरे थे।
सम्बंधित ख़बरें
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
भाजपा का मिशन 2029, नितिन नवीन की बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील, झारखंड में दिया जीत का मंत्र
मुंबई में 941 रुपये के पार पहुँचा घरेलू गैस सिलेंडर, शरद पवार बोले- जनता सही समय पर सिखाएगी सबक
मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी मामले में इस भाजपा नेता का हाथ! रवींद्र चव्हाण पर भड़के संजय राउत, जानें कारण
यहाँ अब तक घोषित किए गए विजेता उम्मीदवारों की सूची दी गई है:
| वार्ड नंबर | विजेता उम्मीदवार | पार्टी | विशेष टिप्पणी |
| वार्ड 1 | रेखा यादव | शिवसेना | पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार के रूप में ऐतिहासिक जीत। |
| वार्ड 2 | तेजस्विनी घोसालकर | बीजेपी | दहिसर क्षेत्र में पार्टी को मजबूती दी। |
| वार्ड 51 | वर्षा टेंबवलकर | शिवसेना | जीत के साथ अपनी सीट बरकरार रखी। |
| वार्ड 163 | शैला लांडे | शिवसेना | कुर्ला/साकीनाका क्षेत्र में जीत दर्ज की। |
| वार्ड 165 | अशरफ आज़मी | कांग्रेस | कप्तान मलिक (NCP-SP) को हराकर बड़ा उलटफेर किया। |
| वार्ड 183 | आशा काले | – | धारावी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र से जीत हासिल की। |
| वार्ड 214 | अजीत पाटिल | बीजेपी | दक्षिण मुंबई के वार्ड में जीत दर्ज की। |
यह भी पढ़ें – BMC में सबसे बड़ा उलटफेर! पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में, जानें कौन है विजेता उम्मीदवार
जिन नगर निगमों में मतदान हुआ, उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिरज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।
