जबलपुर: अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुए BJP विधायक अजय बिश्नोई, X पोस्ट से PWD मंत्री पर दागे तीखे सवाल
Ajay Vishnoi On PWD Minister: अपनी ही सरकार पर बिफरे भाजपा विधायक अजय बिश्नोई, जबलपुर की बदहाल सड़कों पर PWD मंत्री राकेश सिंह को घेरा, X पोस्ट कर सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
अजय बिश्नोई एक्स पोस्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ajay Vishnoi Social Media Post: जबलपुर की सड़कों और विकास कार्यों को लेकर भाजपा विधायक अजय बिश्नोई एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर नजर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह पर निशाना साधा है।
अजय बिश्नोई ने जबलपुर- भोपाल हाईवे पर शहपुरा के पास रेलवे ओवरब्रिज गिरने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन से पैदा हुई समस्याओं को मुद्दा बनाया है। उनका कहना है कि भारी वाहनों का दबाव अब पाटन- जबलपुर सड़क पर आ गया है, जबकि यह सड़क इतने भारी ट्रैफिक के लिए बनाई ही नहीं गई थी।
लगातार बढ़ रहा भारी वाहनों का आवागमन
गौरतलब है कि लगभग 8 महीने पहले जबलपुर भोपाल हाईवे 45 पर शहपुरा में बनाया गया ROB क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद ट्रैफिक को शहपुरा बस्ती से होकर गुजरना पड़ रहा है लेकिन यहां भी जाम के हालात बनने के कारण अब ट्रैफिक को पाटन की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है, लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत खराब हो चुकी है और अब हादसे भी बढ़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर राज्यों को सख्त कार्रवाई के निर्देश
ठाणे में 31 जुलाई तक बिजली नहीं कटेगी, विधायक की बैठक में महावितरण ने उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
UCC पर सियासत तेज: विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप, मुकेश नायक ने बीजेपी सरकार को घेरा
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
शहपुरा पाटन मार्ग पर हुए हादसे को बनाया मुद्दा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय बिश्नोई ने दावा किया कि ट्रैफिक डायवर्जन के कारण पाटन- जबलपुर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि समय रहते सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण नहीं किया गया तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते हैं।
X पर लिखा अपना दर्द
अपने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट में अजय बिश्नोई ने लिखा कि जबलपुर-पाटन सड़क को चौड़ा और मजबूत करने की योजना पहले ही बजट में शामिल की जा चुकी है लेकिन यह योजना लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की प्राथमिकता में नहीं होने के कारण निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। भाजपा विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने पाटन-जबलपुर और पाटन- मनकेड़ी सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल्द स्वीकृति और निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया है।
भोपाल-जबलपुर के पाटन की ओर डायवर्ट किए गए ट्रैफिक ने आज फिर एक बली ले ली है। शहपुरा का पुल बन नहीं पा रहा है। सारा हेवी ट्रैफिक पाटन होकर जबलपुर आ रहा है। पाटन की सड़क इतने हेवी ट्रैफिक के लिए नहीं बनी है। हेवी ट्रैफिक ने इस सड़क का सत्यानाश कर दिया है। जबलपुर-पाटन सड़क को… — Ajay Vishnoi (@AjayVishnoiBJP) July 23, 2026
सत्ता के गलियारों में पोस्ट बना चर्चा का विषय
अजय बिश्नोई का यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने विपक्ष नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी की सरकार और कैबिनेट मंत्री के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में जबलपुर की सड़कों और विकास कार्यों को लेकर भाजपा के भीतर मतभेद खुलकर सामने आते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर राज्यों को सख्त कार्रवाई के निर्देश
सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार
अब देखना होगा कि विधायक अजय बिश्नोई की इस मांग पर सरकार क्या फैसला लेती है और पाटन-जबलपुर सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का काम कब तक शुरू हो पाता है। फिलहाल, उनके X पोस्ट ने जबलपुर की राजनीति और विकास कार्यों को लेकर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।
