- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Election Bjp Strategy 2029 Modi Government
Mumbai: मोदी सरकार की नजर बीएमसी पर, बदल सकता है राष्ट्रीय राजनीति का संतुलन
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव में भाजपा की बढ़त 2029 तक उसकी राजनीतिक निर्भरता खत्म कर सकती है। इससे महाराष्ट्र से लेकर केंद्र तक सत्ता संतुलन बदलने की संभावना है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौ. AI)
BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव पर मोदी सरकार की भी नजर है। इसकी वजह यह है कि यहां पर अपने दम पर अगर भाजपा को बढ़त मिल जाती है तो उसे वर्ष 2029 आम चुनाव तक किसी भी सहयोगी की जरूरत नहीं रहेगी।
वह अपने दम पर बिना किसी सहयोगी के दबाव के महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक अपनी सरकार चला पाएगी। इसकी वजह यह है कि अगर बीएमसी में भाजपा को बढ़त मिल जाती है तो एनसीपी अजीत पवार से लेकर शिवसेना शिंदे तक के सांसदों के स्वतंत्र रूप से भी भाजपा को समर्थन देने का विकल्प खुल सकता है।
जिससे एक ओर, भाजपा की महाराष्ट्र में सहयोगियों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। वहीं, केंद्र सरकार चलाने के लिए भी उसे बहुत अधिक जेडीयू और टीडीपी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे अजीत पवार से लेकर एकनाथ शिंदे सहित किसी भी सहयोगी की भाजपा को बहुत अधिक जरूरत नहीं रहेगी और भाजपा अपने दम पर आत्मनिर्भर हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून 25 जून तक पहुंचने की संभावना, 1000 आपदा मित्र और NDRF टीमें तैनात
खत्म हुई रोहित पवार की भूख हड़ताल, 22 जून को मिलेगा किसान कर्जमाफी की समस्या का समाधान
‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा
भाजपा को किसी सहयोगी की जरूरत नहीं
भाजपा के गणित को समझाते हुए एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि बीएमसी चुनाव के बाद कोई ऐसा बड़ा चुनाव नहीं है। जिसमे भाजपा को सहयोगी की वास्तव में बहुत अधिक जरूरत है। तमिलनाडू में उसका एआईएडीएमके के साथ गठबंचन हो गया है।
जबकि केरल, असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा को चुनाव में जाने के लिए किसी सहयोगी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। इसी तरह से वर्ष 2027 में उम्र का चुनाव है। वहां पर भाजपा स्वयं आत्मनिर्भर है। राज्य में सहयोगी दलों को उसकी अधिक जरूरत है। जबकि ओडिशा में भाजपा पहले ही सरकार में आ गई है। मप्र में उसे सहयोगी ही जरूरत नहीं है।
भाजपा ने बिहार में भी अपना आधार बहुत बढ़ा लिया है। ऐसे में वर्ष 2029 से पहले भाजपा को वास्तव में किसी सहयोगी की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार की बात करें तो यहां पर उसे इस समय जेडीयू और टीडीपी की जरूरत है।
लेकिन बीएमसी में अगर भाजपा को अपने दम पर बढ़त मिल जाती है तो यह निर्भरता भी खत्म हो जाएगी, इसकी वजह यह है कि शिवसेना शिंदे और शिवसेना उद्धव दोनों का विकल्प उसके पास रहेगा। इसी तरह से एनसीपी में भी अजीत पवार से लेकर शरद पवार के नियंत्रण वाले गुटों का विकलप उसके पास रहेगा।
प्रफुल के कदम BJP की ओर
भाजपा का आकलन है कि अगर बीएमसी चुनाव में उसे बढ़त मिलती है तो यह उसके लिए नए बूस्टर के रूप में कार्य करेगा। इससे उसे महाराष्ट्र में सरकार चलाने के लिए एकनाथ शिंदे या अजीत पवार की पार्टी की जरूरत नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें :- वोटिंग के दिन राज्यभर में बवाल! कहीं फर्जी मतदान तो कहीं मशीन में गड़बड़ी, पैसे बांटने के भी लगे आरोप
हालांकि भाजपा उनको ना अपने गठबंधन से अलग नहीं करेगी। लेकिन के इस समय जिस तरह से शिंदे के नाराज होने की सूचनाएं सामने आती हैं या फिर अजीत पवार को लेकर भ्रम की स्थिति रहती है। वह खत्म हो जाएगी। यह कहा जा रहा है कि बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद प्रफुल पटेल भाजपा की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए संतोष ठाकुर की रिपोर्ट
Bmc election bjp strategy 2029 modi government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vastu Tips For Kitchen: रसोई से जुड़े ये वास्तु नियम दिला सकते हैं सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य
Jun 16, 2026 | 08:07 AMFIFA World Cup: स्पेन की हेकड़ी निकली! डेब्यू मैच में केप वर्डे ने किया बड़ा करिश्मा, ड्रॉ पर खत्म हुआ मैच
Jun 16, 2026 | 08:04 AMNavabharat Nishanebaaz: राजनीति में चूहे-बिल्ली का खेल, क्या विपक्ष में हो पाएगा मेल?
Jun 16, 2026 | 08:01 AMपेट्रोलियम Export Duty Hike से डीजल 14 रुपये और ATF 12.50 रूपये प्रति लीटर महंगा, नई कीमतें आज से लागू
Jun 16, 2026 | 07:59 AMआचार संहिता का हवाला देकर नासिक मनपा की सभा 10 मिनट में स्थगित, 122 में से केवल 12 सदस्य ही रहे उपस्थित
Jun 16, 2026 | 07:57 AMवर्धा में 88 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 95% स्कूलों तक पहुंचा पाठ्यपुस्तकों का वितरण
Jun 16, 2026 | 07:56 AMजबलपुर में सनसनीखेज वारदात: बिजनेस पार्टनर महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की
Jun 16, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














