BMC Election 2026: नामांकन में तीन दिन बाकी, कांग्रेस की लिस्ट अब तक नहीं
Maharashtra News: बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर भारी खींचतान है। वरिष्ठ नेताओं की आपसी अनबन के कारण उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हो सकी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएमसी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Body Election: नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए। आज से लेकर महज तीन दिन ही बचा हुआ है, लेकिन किसी भी मुख्य राजनीतिक दलों ने अब तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। कांग्रेस में टिकट आवंटित करने के लिए मंथन किया जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुंबई के कई वरिष्ठ नेता अपने चहेतों या यूं कहें तो करीबियों को टिकट दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। तमाम वजहों में से एक वजह यह भी बताई जा रही है, जिस कारण कांग्रेस की लिस्ट अब तक नहीं आई है। टिकट बंटवारे को लेकर कई नेताओं में आपसी अनबन हो गई है।
करीबियों के लिए ‘ए प्लस प्लस’ की सीट
एक सदस्य ने बताया कि पार्टी नेताओं के परिवार व रिश्तेदार को टिकट देने के खिलाफ है। क्योंकि ऐसा करने से भाई-भतीजावाद का टैग लग सकता है, जो चुनाव प्रचार के दौरान नुकसानदेह साबित हो सकता बीएमसी चुनाव में काग्रेस की तरफ से किसको टिकट मिलेगा और किसका टिकट कटेगा, यह तय करने वाली टीम में वर्षा गायकवाड, चंद्रकांत हंडोरे है।
सम्बंधित ख़बरें
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
असलम शेख, अमीन पटेल, नसीम खान और अखिलेश यादव शामिल हैं। लेकिन गौरतलब है कि इसी टीम में असलम शेख, नसीम खान व अखिलेश यादव सहित अन्य सदस्य अपने चहेतों को टिकट दिलाने में लगे है। कसग्रेस ने 227 वार्डों को अपनी तरफ से चार वर्गों में बांटा है जो कुछ इस प्रकार हैं।
ए प्लस प्लसर (जहां जीतने के अवसर शत प्रतिशत हैं), ए प्लस (जहां कांटे की टक्कर होगी और हार जीत का फैसला मात्र कुछ वोट का ही होगा), ए यह ऐसी सीट है, जहां कांग्रेस अपना दमखम दिखाएगी, लेकिन जीत का अवसर कम है) और चौथा वर्ग बी है, जहा हार होगी, यह मान कर चला जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Local: कांदिवली–बोरीवली सेक्शन में 30 दिन का ब्लॉक, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल
आज जारी होगी प्रत्याशियों की लिस्ट !
- पार्टी से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि असलम शेख ने मालाड, गोरेगांव क्षेत्र व मानखुर्द गोवंडी क्षेत्र के लिए अपने 4 से 5 उम्मीदवारों को टिकट देने की मांग सामने रखी है।
- वहीं नसीम खान सहित अन्य सदस्य भी अपने रिश्तेदारों में कुछ टिकट बांटने की बात कह रहे हैं।
- करीबियों को वीआईपी सीट देने की बात चल रही है और अन्य लोगों को श्री वर्ग में रखे सीटों को दिए जाने की बात चल रही है।
- कांग्रेस की पहली लिस्ट आज जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि नामांकन दाखिल करने के लिए आज से केवल तीन दिन ही रह जाएंगे।
- क्योंकि रविवार को नामांकन स्वीकृत नहीं की जाएगी। वहीं दूसरी लिस्ट 29 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है।
