BMC में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का हमला, वर्षा गायकवाड़ ने महायुति पर लगाए गंभीर आरोप
Maharashtra Politics: बीएमसी में भ्रष्टाचार और कुप्रशासन को लेकर मुंबई कांग्रेस ने महायुति सरकार पर हमला बोला है। सांसद वर्षा गायकवाड़ ने प्रशासनिक विफलता और वित्तीय गिरावट के आरोप लगाए।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (सौ. X)
Mumbai News In Hindi: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में भ्रष्टाचार और कुप्रशासन को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि बीते वर्षों में महायुति सरकार ने मुंबईकरों से केवल धन वसूला, लेकिन बदले में नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम रही।
‘प्रशासनिक विफलता का जीता-जागता उदाहरण’
वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच महानगरपालिका की कार्यक्षमता केवल 38 प्रतिशत रही, जो प्रशासनिक अक्षमता और कुप्रशासन को साफ तौर पर दर्शाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, तो यहां नागरिक सुविधाओं की स्थिति इतनी खराब क्यों है।
सम्बंधित ख़बरें
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
BEST व्यवस्था पर भी सवाल
उन्होंने दावा किया कि मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, खासकर BEST, पूरी तरह चरमरा गई है। बसों की संख्या घटने, मार्गों के बंद होने और सेवाओं की अनियमितता से आम मुंबईकर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
FD में 12 हजार करोड़ की गिरावट का आरोप
सांसद गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में BMC की फिक्स्ड डिपॉजिट में लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है। उन्होंने इसे वित्तीय कुप्रबंधन का परिणाम बताया और कहा कि यह पैसा मुंबई की बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होना चाहिए था।
प्रदूषण में देश में पहले स्थान का दावा
उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई अब वायु प्रदूषण के मामले में देश में पहले स्थान पर पहुंच चुकी है, जो महानगरपालिका और सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
ये भी पढ़ें :- BMC Election 2026: अलग बैंक खाता, रोज़ाना खर्च का हिसाब अनिवार्य
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व मंत्री असलम शेख, मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में कहा कि मुंबई और BMC दोनों ही भ्रष्ट महायुति सरकार के हाथों असुरक्षित हो चुकी हैं।
