मुंबई में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का निर्देश, सीएम ने BMC के लिए 100 दिन का 20 सूत्रीय कार्यक्रम शुरू कराया
BMC में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए भाजपा ने 100 दिन का 20 सूत्रीय कार्यक्रम शुरू किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश के बाद पहले महीने में ही छह प्रमुख लक्ष्य पूरे होने का दावा किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएमसी (फोटो क्रेडिट-X)
Mumbai BMC 100 Day Plan: मुंबई महानगरपालिका एक नए युग की शुरुआत करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवनियुक्त भाजपा नगरसेवकों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का निर्देश दिया है।
दादर ‘वसंत स्मृति’ में आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मुंबईकरों के सपनों को पूरा करना ही प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के बाद मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि भाजपा ने बीएमसी के लिए 100 दिनों का 20 सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया है। भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए साटम ने कहा, स्थायी समिति में चलने वाला पुराना ‘अंडरस्टैंडिंग’ का खेल अब बंद होगा। हमारा लक्ष्य केवल पारदर्शी प्रशासन है।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है, उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला; बोले- छात्र आंदोलन से झुकी सरकार
बगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
E20 पर वीडियो बनाने वालों पर होगी कार्रवाई! नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया डिफेमेशन केस
दी गई श्रद्धांजलि
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक विशेष पुस्तक का विमोचन भी किया। यह पुस्तक मुंबई भाजपा के उन 56 कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने कोविड काल में जनता की सेवा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे।
प्रशिक्षण कार्यशाला में महापौर रितू तावड़े, विधायक योगेश सागर, स्थायी समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे, नगरसेविका आशा मराठे और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा का दावा है कि शेष 14 कार्यों को भी निर्धारित 100 दिनों की अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे बना खतरनाक, एक साल में दुर्घटनाएं 35% बढ़ीं, मौतों में भी इजाफा
एक महीने में पूरे हुए कुल 6 प्रमुख कार्य
- अमित साटम के अनुसार, 20 में से 6 महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पहले ही महीने में हासिल कर लिया गया है।
- बीएमसी की सभी 27 स्कूली सामग्रियों की खरीद अब जीईएम पोर्टल के माध्यम से होगी, 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैसर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।
- मुंबई में जलभराव की समस्या के स्थायी समाचान के लिए IIT बॉम्बे के विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है।
- समुदाय स्तर पर स्वच्छता प्रतियोगिताओं का आयोजन।
- मुंबई-नवी मुंबई के बीच भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य प्रारंभ।
- भायखला चिड़ियाघर में शेर लाने के लिए गुजरात सरकार और जूनागढ़ प्रशासन से बातचीत शुरू हो गई है।
