महापौर की कुर्सी पर 'खान'! अमित साटम का उद्धव-राज गठबंधन पर आरोप, बोले- मुंबई शहर का रंग...

Mumbai Mayor Controversy: उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने पर भाजपा नेता अमित साटम का तीखा हमला बोला। सालों बाद साथ आने के मामले में छिपे एजेंडे के बारे में बताया।
Mumbai Mayor Controversy: उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने पर भाजपा नेता अमित साटम का तीखा हमला बोला। सालों बाद साथ आने के मामले में छिपे एजेंडे के बारे में बताया।
ठाकरे बंधु और अमित साटम (सौजन्य-IANS)
Published on: 
Updated on: 

Amit Satam Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आ गए हैं। इस पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग मुंबई के महापौर की कुर्सी पर एक खान को बैठाना चाहते हैं।

अमित साटम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी ने औरंगाबाद के महापौर रशीद मामू को लिया है। इस पर हिंदुओं पर हमला करना और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करना शामिल है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच जब गठबंधन हुआ तो जमात-ए-उलेमा-ए-हिन्द के पदाधिकारी भी वहां मौजूद थे।

मामू को साथ रखने वाली टोली

उन्होंने कहा कि हमें इससे कोई परेशानी नहीं है, बल्कि यह अपेक्षित था। मुझे लगता है कि मामू को साथ रखने वाली ये मामुओं की टोली है। जिनके प्रचार में पाकिस्तान के समर्थन में झंडे फहराए गए और जिनका प्रचार बम विस्फोट के आरोपियों ने किया था, ऐसे लोग मुंबई शहर का रंग बदलना चाहते हैं। वे मुंबई के महापौर के रूप में एक खान को बिठाना चाहते हैं।

अमित साटम ने कहा कि सत्ता में आने से पहले उद्धव ठाकरे कहते थे कि सत्ता में आने के बाद हम मराठी लोगों के लिए काम करेंगे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। मराठी लोगों का नाम लेकर पीछे से धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को समर्थन और बढ़ावा देना ही इनका असली और हिडन एजेंडा है।

ठाकरे बंधुओं की प्रशंसा

अमित साटम ने कहा कि दोनों भाई पिछले 18 सालों से एक-दूसरे की खूब प्रशंसा करते रहे हैं। मैं रोजाना इस तरह के वीडियो जरूरी शेयर करूंगा और सवाल पूछूंगा। उन्होंने कहा कि वीडियो सबके सामने आएंगे और मुंबई की जनता तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत।

उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता को अच्छे से पता है कि अटल सेतु किसने बनाया, मुंबई में मेट्रो किसने बनाया, कोस्टल रोड किसने बनाया, और हर जगह सीसीटीवी कैमरा किसने लगाया। ये सब भाजपा और महायुति की सरकार ने बनाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में अगर सालों से कोई यहां रहता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, देश के किसी भी हिस्से का हो, वह मराठी भाषा बोलता हो और उसका सम्मान करता हो, तो सभी हमारे लिए मराठी हैं। भाषा संपर्क का माध्यम होती है, संघर्ष का नहीं। हमारा यही मानना है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com