मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे बना खतरनाक, एक साल में दुर्घटनाएं 35% बढ़ीं, मौतों में भी इजाफा

Nagpur-Mumbai Samriddhi Highway पर 2025 में सड़क हादसों और मौतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजमार्ग पुलिस के आंकड़ों के अनुसार दुर्घटनाएं 35% बढ़ीं।
समृद्धि महामार्ग पर भीषण दुर्घटना
समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटना (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Samruddhi Expressway Accidents Rise 2025: नागपुर-मुंबई समृद्धि में महामार्ग पर 2025 में दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों में तेजी से वृद्धि हुई, जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं मामूली वृद्धि देखी गई। हालांकि, कुल दुर्घटनाओं में मामूली गिरावट आई है।

अधिकारियों ने रविवार को महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के अंतिम आंकड़ों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। राजमार्ग पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, समृद्धि महामार्ग पर 2025 में 185 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जो 2024 के आंकड़े 137 की तुलना में 35 प्रतिशत की वृद्धि है।

विदर्भ के सबसे बड़े शहर को देश की वित्तीय राजधानी से जोड़ने वाले कॉरिडोर पर जानलेवा दुर्घटनाओं की संख्या 2024 के 96 से बढ़कर 2025 में 128 हो गई, जबकि मौतों की संख्या 126 से बढ़कर 152 हो गई, जो क्रमशः 33 प्रतिशत और 21 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।

आंकड़ों से पता चला कि गंभीर चोट का कारण बनने वाली दुर्घटनाओं की संख्या भी दोगुनी होकर 23 से बढ़कर 46 हो गई। ऐसी दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की संख्या 50 से बढ़कर 140 हो गई। छह लेन वाला 'एक्सेस-कंट्रोल्ड समृद्धि कॉरिडोर' दिसंबर 2022 से चरणबद्ध तरीके से यातायात के लिए खोला गया था और इसका पूरा हिस्सा पिछले साल चालू हो गया था।

इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम लागू

वर्तमान में निगरानी में सुधार और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक 'इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' लागू किया जा रहा है। परिवहन आयुक्त के कार्यालय ने इस वर्ष 22 जनवरी को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में, समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं और मौतों में वृद्धि का उल्लेख नहीं किया, हालांकि उसने देश के पहले 'एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर' मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गंभीर दुर्घटनाओं और मौतों में कमी को उजागर किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com