बगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
Sanjay Jadhav Uddhav Thackeray Birthday Wish: शिंदे गुट में शामिल हुए बागी सांसद संजय जाधव ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी। महाराष्ट्र राजनीति में नई चर्चाएं शुरू।
- Written By: अनिल सिंह
बागी सांसद संजय जाधव ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन पर किया विश (फोटो क्रेडिट-X)
Sanjay Jadhav Birthday Wish To Uddhav Thackeray: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में हाल ही में हुई बड़ी बगावत के बाद आज (27 जुलाई) पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया और चौंकाने वाला घटनाक्रम देखने को मिला है। उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए परभणी के सांसद संजय (बंडू) जाधव ने सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
गंभीर राजनीतिक मतभेदों और हालिया बगावत के बावजूद बागी सांसद के इस कदम ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है और इसके निहितार्थ तलाशे जाने लगे हैं।
उद्धव ठाकरे के करीबी रहे हैं सांसद संजय जाधव
संजय जाधव को लंबे समय तक परभणी क्षेत्र में उद्धव ठाकरे का बेहद करीबी और कट्टर शिवसैनिक माना जाता रहा है। वे पार्टी के टिकट पर विधायक रहने के बाद लगातार तीन बार सांसद चुने गए थे। हालांकि, हाल ही में उद्धव गुट के 6 सांसदों के साथ उन्होंने एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में प्रवेश कर लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
E20 पर वीडियो बनाने वालों पर होगी कार्रवाई! नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया डिफेमेशन केस
Anti Paper Leak Bill: नया कानून नहीं गारंटी चाहिए, कानून तो टूटने के लिए ही बनता है, संजय राउत का बयान
महाराष्ट्र में फिर पेपर लीक! MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा, 5 लाख में प्रश्नपत्र बेचने का दावा, कांग्रेस हमलावर
संजय जाधव के पार्टी छोड़ने के बाद खुद उद्धव ठाकरे ने परभणी जाकर एक जनसभा में उन पर तीखा हमला बोला था, जबकि जाधव ने विकास कार्यों के लिए निधि की कमी और पर्याप्त समर्थन न मिलने को अपने इस्तीफे की वजह बताया था।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके की शादी के चर्चे! मां ने बताया- ‘आ गई है रिश्तों की बाढ़’
जन्मदिन के विश के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
आज उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर संजय जाधव द्वारा शेयर की गई तस्वीर और शुभकामना संदेश के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक ओर जहां केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में संजय जाधव को मंत्री पद दिए जाने की अटकलें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनके इस कदम को व्यक्तिगत संबंधों को बनाए रखने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषक इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि क्या यह पोस्ट केवल शिष्टाचार और शुभकामना तक सीमित है या इसके पीछे भविष्य की किसी नई सियासी खिचड़ी के संकेत छिपे हैं।
परभणी और हिंगोली में उद्धव गुट को लगा था झटका
उल्लेखनीय है कि मराठवाड़ा के परभणी और हिंगोली जिलों में उद्धव ठाकरे गुट को उस वक्त बड़ा झटका लगा था जब हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर और परभणी के सांसद संजय जाधव एक साथ एकनाथ शिंदे के साथ चले गए थे।
परभणी लोकसभा क्षेत्र में संजय जाधव की मजबूत पकड़ को देखते हुए, उनका यह कदम शिवसेना के दोनों धड़ों के कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
