पीएम मोदी का बनाया मजाक तो भड़क उठी BJP, 73 साल के कांग्रेस नेता को जबरन पहनाई साड़ी- देखें VIDEO
Mumbai Congress: कांग्रेस नेता प्रकाश उर्फ मामा पगारे ने सोशल मीडिया पर साड़ी वाली तस्वीर पोस्ट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मज़ाक उड़ाया। उनकी इस हरकत पर बीजेपी नाराज हो गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
73 साल के कांग्रेस नेता को जबरन पहनाई गई साड़ी (Image- Screen Capture)
Maharashtra Politics: मुंबई से सटे डोंबिवली में उस वक्त राजनीतिक घमासान मच गया जब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रकाश मामा पगारे ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साड़ी पहने एक मॉर्फ्ड तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के बाद भारी आक्रोश, विरोध प्रदर्शन और भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर नाटकीय झड़प देखने को मिली। इस पोस्ट के साथ एक गाना भी शेयर किया गया जिसे भाजपा नेताओं ने अपमानजनक करार दिया। 73 वर्षीय पगारे उल्हासनगर क्षेत्र में अपने स्पष्टवादी अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं।
हालांकि, इस पोस्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराज़गी फैल गई और उन्होंने इस हरकत को देश के सर्वोच्च नेतृत्व का अपमान बताया। जवाब में, पगारे को कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलाया और उन्हें साड़ी पहनाई।
बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता को पहनाई साड़ी- वीडियो
हिसाब बराबर—😂 महाराष्ट्र के कल्याण में कांग्रेस नेता मामा पगारे ने पीएम मोदी का साड़ी वाला फोटो वायरल कर दिया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं कांग्रेस नेता मामा पगारे साड़ी पहनाकर वीडियो वायरल कर दिया।#MaharashtraPolitics #MaharashtraNews #BJP
pic.twitter.com/2pI07yUgwC — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) September 23, 2025
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
अजब चोर की गजब दास्तां! कांग्रेस दफ्तर से उखाड़ ले गए 73 नल, फर्श पर लिख छोड़ा ‘आई लव यू’ मैसेज
भाजपा ने जताई नाराजगी
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के कल्याण जिला अध्यक्ष नंदू परब ने किया, जिन्होंने कांग्रेस नेता के इस कदम की कड़ी आलोचना की। परब ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की इस तरह की अशोभनीय तस्वीर पोस्ट करना न केवल अपमानजनक है, बल्कि पूरी तरह अस्वीकार्य भी है। अगर हमारे नेताओं को बदनाम करने के लिए दोबारा ऐसी कोशिशें की गईं, तो भाजपा और कड़ी प्रतिक्रिया देगी।
कांग्रेस ने किया पलटवार
हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा की प्रतिक्रिया को अनुचित बताया। कल्याण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पोटे ने कहा कि पगारे 73 वर्षीय वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता हैं। अगर उन्होंने कोई आपत्तिजनक पोस्ट किया था, तो भाजपा कार्यकर्ताओं को उन्हें गुमराह करने और फिर जबरन साड़ी पहनाने के बजाय पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। यह घटना अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा हमला है।
यह भी पढ़ें- Mumbai में हुक्का पार्लरों का अंधाधुंध कारोबार, 12वीं से नीचे के छात्र भी बने ग्राहक
पोटे ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक अक्सर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने कभी वैसा व्यवहार नहीं किया। उन्होंने कहा, “हम यह मांग करते हैं कि पुलिस इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ उचित कदम उठाए।”
