- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Illegal Hookah Parlours Are Thriving In Mumbai
Mumbai में हुक्का पार्लरों का अंधाधुंध कारोबार, 12वीं से नीचे के छात्र भी बने ग्राहक
मायानगरी मुंबई में अवैध हुक्का पार्लरों का कारोबार काफी तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। जिसके चलते देश की युवा पीढ़ी खासकर लड़कियों और नाबालिगों में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

हुक्के की लत (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुक्का पार्लरों का अवैध कारोबार जोरों पर है, जो युवाओं, लड़कियों, खासकर नाबालिगों को नशे की लत में धकेल रहा है।
इन पार्लरों को ‘युवाओं को नशेड़ी बनाने का स्कूल’ कहा जा रहा है, जहां 12वीं कक्षा से नीचे के लड़के-लड़कियां बड़ी संख्या में ग्राहक के रूप में पहुंच रहे हैं।
चिंताजनक बात यह है कि कैफे और रेस्तरां की आड़ में चलने वाले इन हुक्का पार्लरों में फ्लेवर्ड हुक्का केवल दिखावा है। असल में यहां विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ परोसे जा रहे हैं। हुक्का पार्लरों के इस अवैध धंधे ने मुंबई के युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध तौर पर चल रहे हुक्का पार्लरों पर कार्रवाई की है।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
125 पुरुष और 21 महिलाएं गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच और स्थानीय मुंबई पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 146 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों में 125 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें मैनेजर, कैशियर, कर्मचारी और ग्राहक हैं। छापेमारी के दौरान हुक्का सेट, हुक्का फ्लेवर के डिब्बे और हुक्का से संबंधित अन्य सामान बड़ी मात्रा में बरामद किया गया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-7 ने पार्क साइड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ऑरेंज मिंट लाउंज एंड मोर में 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-9 ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में ऑटोमन कैफे पर कार्रवाई कर 12 लोगों को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच यूनिट 10 ने चारकोप पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 94 लोगों को पकड़ा है। वहीं, बांगुर नगर पुलिस ने अपने क्षेत्र में मक्यूरी लाउंज रेस्तरां पर छापा मारकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गूगल पर खुलेआम उपलब्ध है जानकारी
हैरानी की बात यह है कि जहां पुलिस और प्रशासन इन हुक्का पार्लरों की जानकारी न होने का दावा करते हैं, वहीं गूगल पर इनकी पूरी डिटेल उपलब्ध है। हुक्का पार्लर संचालक छात्रों और अमीर परिवारों के बच्चों को लुभाने के लिए अपने कैफे और रेस्तरां की जानकारी गूगल पर खुलेआम पब्लिश करते हैं, बस ‘हुक्का बार’ टाइप करने पर शहर के दर्जनों रेस्तरा और कैफे में हुक्का उपलब्ध होने की जानकारी तुरंत मिल जाती है, लेकिन लोगों का कहना है कि पैसे के मोह की वजह से इन्होंने अपनी आंखों पर गांधारी की तरह पट्टी बांध रखी है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai News: मुंबई में पॉड टैक्सी सेवा का आगाज, देवेंद्र फडणवीस ने दी निर्देश
हुक्का स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
40 मिनट के हुक्का सेशन में आप एक सिगरेट से 36 गुना ज्यादा टार व 70 फीसदी ज्यादा निकोटिन निगल जाते हैं। हुक्के को लेकर कई भ्रांतियां भी हैं। कुछ फ्लेवर हर्बल शीशा के नाम से बिक रहे हैं। कहते हैं कि इनमें तंबाकू नहीं होती, जबकि ये सेहत के लिए काफी खतरनाक हैं। इन्हें चारकोल से जलाते हैं, जिसके धुएं के साथ कैसर कारक तत्व शरीर में जाता है।
Illegal hookah parlours are thriving in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
May 17, 2026 | 08:39 PMकप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
May 17, 2026 | 08:35 PMमॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
May 17, 2026 | 08:25 PMलाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
May 17, 2026 | 08:25 PMकेरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
May 17, 2026 | 08:21 PMराकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
May 17, 2026 | 08:11 PMउपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
May 17, 2026 | 07:56 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










