Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jammu Kashmir: NC संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। पार्टी सभी विपक्षी और दलों को शामिल होने का न्योता देगी।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
फारूक अब्दुल्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Farooq Abdullah Demands Jammu Kashmir Statehood: जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने आंदोलन को तेज करने का फैसला किया है। पार्टी संसद के मानसून सत्र के पहले दिन नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।
इसके लिए इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ-साथ अन्य गैर-एनडीए राजनीतिक दलों को भी शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा। श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदर्शन की रणनीति और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा और संवैधानिक अधिकार बहाल कराने की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
सभी विपक्षी दलों को भेजा जाएगा न्योता
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के अन्य राजनीतिक दलों को भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि उन राजनीतिक दलों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा, जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन एनडीए से भी संबद्ध नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
इंदौर की उपेक्षा वाले कथित पत्र पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- मुझे जानकारी नहीं, अखबार से पूछिए, कांग्रेस ने घेरा
फारूक अब्दुल्ला लिखेंगे आमंत्रण पत्र
पार्टी की ओर से सभी राजनीतिक दलों को औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे, और पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला स्वयं संबंधित नेताओं को पत्र लिखकर प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ दिन पहले फारूक अब्दुल्ला ने स्पष्ट कहा था कि पार्टी किसी को भी इस आंदोलन में शामिल होने के लिए भीख मांगने नहीं जाएगी। उन्होंने कहा था कि जो भी इस आंदोलन में शामिल होना चाहता है, वह स्वयं आ सकता है, पार्टी किसी के पास नहीं जाएगी।
मानसून सत्र के पहले दिन होगा विरोध
उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर पहले से ही संघर्ष कर रही है और इसके लिए दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
नेशनल कॉन्फ्रेंस की और से यह भी कहा गया है कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर यह प्रदर्शन राज्य का दर्जा बहाल करने और संवैधानिक अधिकारों की बहाली की मांग को लेकर किया जाएगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह इस मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाती रहेगी।
ये भी पढ़ें- Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
राज्य का दर्जा बहाली पर जोर
जम्मू-कश्मीर को फिर से विशेष दर्जा मिलने की संभावना पर उन्होंने कहा, ”मैं भगवान नहीं हूं। यह केवल अल्लाह जानता है और वे लोग जानते हैं जो दिल्ली में सत्ता में हैं।” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष कर रही है। हमें संविधान के तहत यह अधिकार है कि जिन अधिकारों को हमसे छीना गया है, उसके खिलाफ हम विरोध कर सकते हैं।
