Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

’26/11 के बाद सेना तैयार थी…’, Ind-Pak मैच पर सरकार को कोस रहे उद्धव को BJP ने दिखाया आईना

Congress UBT Alliance: एशिया कप IND vs PAK मैच पर उद्धव ठाकरे के बहिष्कार आह्वान को भाजपा ने पाखंड बताया, कांग्रेस संग गठबंधन को लेकर भी सवाल खड़े किए।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 14, 2025 | 10:35 PM

उद्धव ठाकरे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बहिष्कार के शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आह्वान को उनका ‘पाखंड’ करार देते हुए कांग्रेस के साथ उनके गठबंधन को लेकर रविवार के सवाल खड़े किये। भाजपा ने पड़ोसी देश को अतीत में कथित तौर पर बढ़ावा देने वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर ठाकरे पर निशाना साधा।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान रविवार शाम दुबई में आमने-सामने होंगे। मई में सीमा संघर्ष बढ़ने के बाद से दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच होगा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक आंतकवादी हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने के बाद भारत ने मई में पाकिस्तान में आतंकी ढांचों पर हमले किए थे।

बहुपक्षीय टूर्नामेंट में होगा मुकाबल

सरकार की नयी खेल नीति के अनुसार, भारत, पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुकाबले नहीं खेलेगा, लेकिन मौजूदा एशिया कप और आईसीसी के अन्य बहुपक्षीय टूर्नामेंट में पड़ोसी मुल्क के साथ मैच खेल सकता है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि देशभक्ति के नाम पर व्यापार करने का भाजपा पर आरोप लगाने वाले ठाकरे को जवाब देना चाहिए कि क्या ‘मुंबईवासियों का सिंदूर’ उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गये सिंदूर से कम है।

उपाध्याय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “छब्बीस नवंबर, 2008 के हमलों के बाद भारतीय सेना तैयार थी, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस डर गए, जिससे पाकिस्तान का हौसला बढ़ गया। आज, वही कांग्रेस उद्धव ठाकरे की सबसे पसंदीदा पार्टी बन गई है, जबकि उन्हें पाकिस्तान को उसकी सरजमीं पर सबक सिखाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अस्वीकार्य हैं।”

ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में संवाददाताओं से कहा था कि दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान है। उन्होंने लोगों से मैच न देखने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी की महिला कार्यकर्ता सिंदूर इकट्ठा कर प्रधानमंत्री कार्यालय भेजेंगी। उपाध्याय ने ठाकरे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों के बाद ठाकरे चुप क्यों रहे। उन्होंने पूछा, “आप (ठाकरे) ‘मुंबई हमारी है’ चिल्लाते रहते हैं लेकिन 26 नवंबर 2008 के बाद आप चुप क्यों रहे? क्या आपमें (कांग्रेस सांसद) राहुल गांधी से इस बारे में सवाल पूछने की हिम्मत है?”

यह भी पढ़ें- 1986 से 2008 तक…कब-कब भारत ने किया एशिया कप का बहिष्कार? इस बार सरकार बोली- हम मजबूर

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि अतीत में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के तहत पाकिस्तान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में साजिशें रचता रहा और मुंबई भी इसका शिकार बना। उपाध्याय ने दावा किया, “कांग्रेस ने पाकिस्तान को ‘सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र’ का दर्जा दिया था। अब, वही कांग्रेस ठाकरे की सबसे पसंदीदा पार्टी है। सच तो यह है कि पाकिस्तान समस्या की जड़ कांग्रेस है और ठाकरे ने उसे अपना लिया है।” -एजेंसी इनपुट के साथ

Bjp slams uddhav thackeray on ind vs pak match boycott

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2025 | 10:07 PM

Topics:  

  • IND vs PAK
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

पाकिस्तान से मैच भावनाओं के साथ खिलवाड़, पहलगाम में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी ने क्या कहा

2

महाराष्ट्र में 95 हजार वाहनों में ट्रैकिंग सुविधा, पैनिक बटन दबाते ही मिलेगी मदद

3

ऑपरेशन सिंदूर: पुणे का कृत्रिम अंग केंद्र जांबाज सैनिकों को दे रहा नए जीवन की उम्मीद!

4

सत्ता के अभाव में संस्कार और होश खो चुकी कांग्रेस, तुहिन सिन्हा बोले- देश के लिए बड़ा खतरा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.