मुंबई में लेंसकार्ट की शॉप पर बवाल, मुस्लिम BJP नेता दुकान में घुसकर हिंदू कर्मचारियों को लगाया तिलक- वीडियो
Lenskart Mumbai Controversy : भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई के लेंसकार्ट स्टोर में कर्मचारियों को तिलक लगाया। मैनेजर पर हिंदू रीति-रिवाजों को रोकने का आरोप।
- Written By: अनिल सिंह
Nazia Elahi Khan Lenskart Mumbai Controversy (फोटो क्रेडिट-X)
Nazia Elahi Khan Lenskart Mumbai Controversy: मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित लेंसकार्ट (Lenskart) के एक स्टोर में उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा नेता नाजिया इलाही खान ने वहां पहुंचकर हिंदू कर्मचारियों को जबरन तिलक लगाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नाजिया खान स्टोर के मुस्लिम मैनेजर, जिसकी पहचान मोहसिन खान के रूप में हुई है, के साथ तीखी बहस करती नजर आ रही हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि कंपनी के भीतर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने और कलावा बांधने जैसे धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल से रोका जा रहा है।
वीडियो में नाजिया खान को स्टोर मैनेजर से यह पूछते हुए सुना जा सकता है, “यहाँ शरिया लागू करना है क्या?” उन्होंने दावा किया कि लेंसकार्ट के मालिक ने जानबूझकर एक खास समुदाय के व्यक्ति को स्टोर मैनेजर नियुक्त किया है ताकि हिंदू कर्मचारियों को अपनी धार्मिक पहचान और रीति-रिवाजों का पालन करने से रोका जा सके। इस दौरान नाजिया ने स्टोर में घूम-घूमकर हिंदू स्टाफ के माथे पर तिलक लगाया, जिससे कर्मचारी काफी असहज दिखाई दिए।
मुंबई में BJP लीडर नाजिया इलाही खान ने Lenskart शोरूम में जाकर हिंदू वर्कर्स को तिलक लगाया, कलावा बांधा और मुस्लिम मैनेजर मोहसिन खान को खरी–खोटी सुनाई। pic.twitter.com/RbrZiVO0cK — Sachin Gupta (@Sachingupta) April 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
‘हिंदू रीति-रिवाजों पर पाबंदी’ का आरोप
नाजिया इलाही खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लेंसकार्ट प्रबंधन पर ‘उम्माह’ की रणनीति के तहत काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदू कर्मचारियों को तिलक और कलावा पहनने से हतोत्साहित किया जा रहा है, जो कि उनकी धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है। उन्होंने मांग की है कि लेंसकार्ट के मालिक और मैनेजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना के बाद ट्विटर (X) पर नेटिज़न्स के बीच ‘लेंसकार्ट’ और ‘वर्कप्लेस फ्रीडम’ को लेकर बहस छिड़ गई है।
ये भी पढ़ें- मुंबई भाजपा में ‘फंड पक्षपात’ पर घमासान! अमित साटम ने लिखी चिट्ठी, ‘सभी पार्षदों को मिले समान पैसा’
मैनेजर से तीखी नोकझोंक और नारेबाजी
स्टोर के भीतर हुए इस हंगामे के दौरान नाजिया खान ने मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मैनेजर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी कार्यस्थल पर एक धर्म विशेष के नियमों को दूसरों पर नहीं थोपा जा सकता। वीडियो में वे ‘जय श्री राम’ और अन्य धार्मिक नारे लगाती भी नजर आईं। हालांकि, स्टोर में मौजूद कर्मचारी इस स्थिति से काफी डरे हुए और चुपचाप तिलक लगवाते हुए दिखाई दिए।
लेंसकार्ट की चुप्पी और कानूनी कार्रवाई की संभावना
लेंसकार्ट विवाद पर अभी तक लेंसकार्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कंपनी की इंटरनल पॉलिसी में धार्मिक प्रतीकों को लेकर क्या दिशा-निर्देश हैं, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दूसरी ओर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे वायरल वीडियो की जांच कर रहे हैं और यदि शांति भंग करने या किसी को डराने-धमकाने की शिकायत मिलती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। नाजिया खान पहले भी एयरलाइंस स्टाफ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इसी तरह के विवादों के कारण चर्चा में रह चुकी हैं।
