Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इमरजेंसी का गलत प्रचार कर रही BJP, सपकाल बोले- देश में 11 साल का अघोषित आपातकाल

देश में 50 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर कांग्रेस महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि ये संवैधानिक था। भाजपा आपातकाल का गलत प्रचार कर रही है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 25, 2025 | 07:39 PM

हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: देश में आपातकाल लागू के 50 साल पूरे हो चुके है। इस पर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को दावा किया कि देश में पिछले 11 वर्षों से ‘अघोषित आपातकाल’ लागू है। सपकाल ने कहा कि 50 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल संवैधानिक था और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर इसे लेकर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया।

हर्षवर्धन सपकाल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपातकाल लगाना इसलिए आवश्यक हो गया था क्योंकि कुछ ताकतें अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही थीं।” सपकाल ने भाजपा पर आपातकाल का एकतरफा चित्रण करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि आपातकाल के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञापनों में महाराष्ट्र राज्य के प्रतीक चिह्न के स्थान पर ‘सेंगोल’ लिख दिया गया था और इसे संविधान में बदलाव की साजिश बताया।

संविधान को बदलने की साजिश का हिस्सा

सपकाल ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार ने प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपए खर्च किए। लेकिन, राज्य सरकार द्वारा अखबार में जारी विज्ञापन में राज्य का प्रतीक चिह्न गायब है और उसकी जगह सेंगोल प्रदर्शित है। यह केवल प्रतीकात्मक नहीं है- यह संविधान को बदलने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।”

Mumbai, Maharashtra: On the completion of 50 years of the Emergency, Congress State President Harshwardhan Sapkal says, “The Emergency was imposed within the framework of the Constitution, so calling it unconstitutional is absurd…” pic.twitter.com/p1qWZ4Quut — IANS (@ians_india) June 25, 2025

महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़, BJP नेता के खिलाफ केस दर्ज, पार्टी से बेदखल

कांग्रेस ने अपनी पार्टी की पत्रिका ‘जनमनसाची शिदोरी’ का आपातकाल पर आधारित खास एडिशन जारी किया। इसमें इंदिरा गांधी, पुपुल जयकर, पत्रकार कुमार केतकर, शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत समेत कई अन्य लोगों के लेख शामिल किए गए हैं। उन्होंने भाजपा पर आपातकाल का ‘एकतरफा’ चित्रण करने का आरोप लगाया और आरएसएस के पूर्व प्रमुख बालासाहेब देवरस द्वारा इस कदम का समर्थन करने पर पार्टी की चुप्पी पर सवाल भी खड़े किए।

देश की संपत्ति कोर्पोरेट को नहीं बेची – सपकाल

सपकाल ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘इंदिरा गांधी ने आपातकाल हटाया और चुनाव की घोषणा की। उन्होंने देश की संपत्ति कॉरपोरेट को नहीं बेची। पिछले 11 वर्षों से भाजपा के राज में जो अघोषित आपातकाल लागू है, उसका क्या।” उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने 21 महीने के आपातकाल के दौरान हुई अत्याचारों को स्वीकार किया। साथ ही दावा किया कि आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक बालासाहेब देवरस ने आपातकाल का समर्थन किया था और सार्वजनिक रूप से जेपी आंदोलन से संगठन को दूर रखा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bjp false propaganda about emergency harshwardhan sapkal 11 years undeclared emergency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2025 | 07:39 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Harshwardhan Sapkal

सम्बंधित ख़बरें

1

‘फडणवीस कमजोर मुख्यमंत्री…’, उद्धव ठाकरे का BJP पर तीखा हमला, बोले- देश तानाशाही की राह पर

2

“नायक नहीं, नालायक है तू”, संजय दत्त ने की RSS की तारीफ तो भड़क गए कांग्रेस नेता

3

Acharya Pramod का राहुल गांधी पर हमला, कहा- ‘भारत के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य हैं विपक्ष के नेता’

4

‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी’, BJP नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने लिया एक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.