Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“नायक नहीं, नालायक है तू”, संजय दत्त ने की RSS की तारीफ तो भड़क गए कांग्रेस नेता

RSS की 100वीं वर्षगांठ पर शुभकामना देने और संगठन की तारीफ करने पर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। कांग्रेस ने उन्हें ‘नालायक’ और ‘खलनायक’ करार दे दिया है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 04, 2025 | 03:50 PM

संजय दत्त, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Surendra Rajput on Sanjay Dutt: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100वीं वर्षगांठ पर संगठन की सराहना करते नजर आ रहे हैं। इस पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने संजय दत्त को ‘नायक नहीं, खलनायक’ बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त की विचारधारा और राजनीतिक विरासत से विश्वासघात किया है। सुरेंद्र राजपूत से एक्स पर एक पोस्ट किया है।

RSS को लेकर संजय दत्त का वीडियो बना विवाद का कारण

2 अक्टूबर को संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा, “संघ हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है, खासकर संकट और मुश्किल समय में। मैं उन्हें 100वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देता हूं।” इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। जहां कुछ लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर नाराजगी जताई है।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल के एक फोन से भाजपाई हुए हिमंत! असम CM ने सुनाया 2015 वाला हैरतअंगेज किस्सा, असम में बढ़ गई सियासी हलचल

योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता अरेस्ट

विधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, अजय राय बोले- गरीबों का हक मार रही सरकार

अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज

कांग्रेस का कड़ा रुख: ‘अपने पिता का नालायक है तू’

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने संजय दत्त पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, “नायक नहीं, खलनायक है तू। अपने पिता का नालायक है तू।” उन्होंने आगे कहा कि सुनील दत्त एक समर्पित कांग्रेसी नेता थे, जो धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और सामाजिक न्याय के पक्षधर थे। संजय दत्त का संघ की प्रशंसा करना उनके उस विरासत का अपमान है।

यह भी पढ़ें: ‘सावधान! जननायक पद की हो रही है चोरी’, पीएम मोदी ने बिहार से राहुल गांधी पर साधा निशाना

बता दें, संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस से जुड़ी रही हैं और समाज सेवा में सक्रिय रही हैं। ऐसे में संजय का यह बयान पार्टी के भीतर गहरी नाराजगी का कारण बन गया है।

नायक नहीं खलनायक है तू
अपने पिता का नालायक है तू! https://t.co/VJvj32Yb22
— Surendra Rajput ‏ (@ssrajputINC) October 3, 2025

पुराने विवाद फिर चर्चा में

संजय दत्त पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। सबसे बड़ा विवाद 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों से जुड़ा रहा है। उन्हें अवैध हथियार रखने के आरोप में TADA (टाडा) कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कोर्ट ने उन्हें TADA के आरोपों से बरी कर दिया, लेकिन आर्म्स एक्ट के तहत दोषी मानते हुए उन्हें जेल की सजा सुनाई गई थी।

Nayak nahi nalayak hai tu sanjay dutts praise of the rss angered congress leaders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 03:42 PM

Topics:  

  • Congress
  • RSS
  • Sanjay Dutt

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.