बीजेपी की टोली ने अभियान चलाकर मुझे हराया, शिंदे गुट के पराजित उम्मीदवार समाधान सरवणकर का बड़ा आरोप
Mumbai Shiv Sena: मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) के पराजित उम्मीदवार समाधान सरवणकर ने भाजपा पर साजिश रचकर हराने का गंभीर आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने की तैया
- Written By: आंचल लोखंडे
Mumbai Shiv Sena:मुंबई महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Municipal Election: मुंबई महानगरपालिका चुनाव में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पराजित उम्मीदवार समाधान सरवणकर ने महायुति की प्रमुख सहयोगी पार्टी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभाग क्रमांक 194 से चुनाव लड़ने वाले समाधान सरवणकर ने दावा किया कि भाजपा की एक विशेष टोली ने जानबूझकर उनके खिलाफ अभियान चलाया, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता और सिद्धिविनायक ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर के पुत्र समाधान ने कहा कि मतदाता उनके साथ थे, लेकिन भाजपा के विरोधी प्रचार के कारण वे चुनाव हार गए।
समाधान सरवणकर के अनुसार, उनके प्रभाग में चार से पांच विधायक उनके खिलाफ प्रचार कर रहे थे। दो प्रमुख नेताओं के बच्चे भी उनके निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने कहा, “मैं सभी का टारगेट था, इसके बावजूद मतदाता मेरे साथ खड़े रहे।”उन्होंने आरोप लगाया कि माहीम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के एक पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि वे उनकी किसी भी तरह से मदद न करें।
व्हाट्सएप के जरिए दिए गए निर्देश
समाधान ने आरोप लगाया कि व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से पूछा जा रहा था कि उन्हें कोई लाभ मिला है या नहीं। चैट में स्पष्ट रूप से समाधान सरवणकर के पक्ष में काम न करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि माहीम में कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
सम्बंधित ख़बरें
विधायक संजय गायकवाड़ की अभद्र टिप्पणी पर कोल्हापुर में आक्रोश, रोहित पवार ने दी आंदोलन की चेतावनी
महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल चुनाव: 1.4 लाख डॉक्टर करेंगे मतदान, जानिए कब, कहां और कैसे होगी वोटिंग
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
लोकसभा-विधानसभा चुनाव में भी साजिश का आरोप
समाधान सरवणकर ने दावा किया कि यही टोली लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी महायुति के उम्मीदवारों को हराने के लिए सक्रिय थी। उन्होंने कहा कि इसी कारण विधानसभा चुनाव में ठाकरे गुट के महेश सावंत ने सदा सरवणकर को हराया था और अब महानगरपालिका चुनाव में ठाकरे गुट के निशिकांत शिंदे ने उन्हें पराजित किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस चुनाव में भाजपा की शीतल गंभीर और प्रिया सरवणकर को हराने की भी कोशिश की गई थी।
ये भी पढ़े: दावोस में MMRDA ने रचा इतिहास, 8.73 लाख करोड़ रुपए के निवेश से मुंबई बनेगा ग्लोबल हब, 9.6 लाख नौकरियां तय
फडणवीस से मिलने की तैयारी
समाधान सरवणकर ने कहा कि भाजपा के एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और पार्टी निर्देशों को दरकिनार कर इस टोली ने काम किया। उन्होंने कहा, “हम इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस व्यक्ति के संबंध में पहले ही वरिष्ठ नेताओं को सूचित कर दिया था।
