योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान
Maharajsw Samadhan Camp: मुंबई की जिलाधिकारी आंचल गोयल ने महाराजस्व समाधान शिविर अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे
Aanchal Goyal Mumbai (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Collector: मुंबई शहर जिले की जिलाधिकारी आंचल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने बुधवार को कहा कि जनता को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर अभियान’ (चरण-1) का प्रमुख उद्देश्य है।
जिलाधिकारी गोयल ने बताया कि इस अभियान के तहत 7 मार्च, 14 मार्च, 10 अप्रैल, 8 मई और 14 मई को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 15 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ तुरंत प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
स्कूली छात्रों और लंबित प्रकरणों पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली छात्रों को आवश्यक प्रमाण पत्र स्कूल में ही उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, प्रधानाध्यापकों की ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कर उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिना कोर्ट आर्डर फोन की जांच और अवैध हिरासत, महाराष्ट्र कांग्रेस ने DGP को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
छात्रों के समर्थन में आई करीना कपूर और सारा अली खान, बोलीं- युवाओं की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी
कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
हार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
उन्होंने सरकारी कार्यालयों में प्राप्त आवेदनों और निवेदनों का समय पर निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग में प्रकरण लंबित पाए गए, तो संबंधित विभाग प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: “मांडवगण फराटा बांध में बड़े पैमाने पर जल रिसाव, किसानों में आक्रोश; प्रशासन को तुरंत मरम्मत के निर्देश”
शिविरों में मिलने वाली प्रमुख सेवाएं
इस अभियान के तहत आयोजित शिविरों में नागरिकों को फेरफार (बदलाव) प्रकरण, भूमि अभिलेख सुधार, आय, जाति, निवास, नॉन-क्रीमीलेयर जैसे विभिन्न प्रमाण पत्र तथा अधिकार अभिलेख अद्यतन करने जैसी सेवाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा संजय गांधी निराधार योजना, दिव्यांग योजना और मिशन वात्सल्य सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
